फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सर्दी को देखते हुए बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां : शिक्षामंत्री

सर्दी को देखते हुए बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां : शिक्षामंत्री

Sat, 06 Jan 2018 02:49 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
सर्दी को देखते हुए बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां : शिक्षामंत्री
सर्दी को देखते हुए बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां : शिक्षामंत्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा है कि सर्दी को देखते हुए प्रदेश के अंदर सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ सकती हैं। फिलहाल आठ जनवरी तक स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां हैं। वे शुक्रवार को कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के पिता के जन्मदिन पर भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सोनीपत के भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कालेज में छात्रा से दुर्व्यवहार मामले पर कहा कि उन्हें महिला आयोग की रिपोर्ट का इंतजार है। अगर दोषी मिलते हैं तो जरूर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश सरकार शिक्षण संस्थाओं में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क है। सरकारी स्कूलों की स्थित पर पूछे सवाल पर शिक्षा मंत्री बोले, सरकारी स्कूल के अध्यापक भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाकर खुश नहीं हैं। ऐसे में व्यवस्था बदलने में समय लग रहा है। प्राइवेट स्कूलों पर होने वाले सुरक्षा संबंधी नियम सरकारी स्कूलों में भी लागू होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के भाजपा के मृत्यु शय्या पर होने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री बोले, तंवर को सोच समझ कर शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। जिस तरह के हुड्डा व तंवर के हालात है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मृत्यु शय्या पर कौन है।
विज्ञापन


अंग्रेज मांगेंगे जलियांवाला बाग की घटना को लेकर माफी
शिक्षा मंत्री ने बताया कि उनकी ब्रिटेन के सांसद विरेंद्र शर्मा से मुलाकात हुई थी। सांसद ने बताया कि माफी के रेजुलेशन पर ब्रिटेन के 33 सांसदों के साइन हो चुके हैं। कम से कम 100 सांसदों के हस्ताक्षर होना जरूरी है। 10 जनवरी को शाम 6 बजे विरेन्द्र शर्मा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed