फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हुड्डा के गढ़ में गरजी कांग्रेस के बी प्लान की तिगड़ी

हुड्डा के गढ़ में गरजी कांग्रेस के बी प्लान की तिगड़ी

Sat, 02 Dec 2017 03:02 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
हुड्डा के गढ़ में गरजी कांग्रेस के बी प्लान की तिगड़ी
हुड्डा के गढ़ में गरजे तंवर-किरण-बतरा, कांग्रेस का प्लान बी तैयार
विज्ञापन


महिला मुख्यमंत्री बनाने पर किरण चौधरी अन्यथा अशोक तंवर होंगे सीएम : बतरा

- रोहतक में ‘सुशासन लाओ, प्रदेश बचाओ’ महासम्मेलन में नहीं आया हुड्डा ग्रुप

फोटो सहित

संजय कुमार
रोहतक।
हुड्डा के गढ़ में शुक्रवार को ‘सुशासन लाओ, प्रदेश बचाओ’ नारे के साथ कांग्रेस के महासम्मेलन का आयोजन हुआ। कांग्रेस के इस बड़े कार्यक्रम में हुड्डा ग्रुप नदारद रहा, वहीं तंवर, किरण और बतरा की तिकड़ी ने मंच से गर्जना की।
पूर्व गृह राज्य मंत्री सुभाष बतरा ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि यदि सूबे में महिला सीएम बनती हैं तो वह किरण चौधरी होंगी और यदि पुरुष सीएम बनता है तो वह डॉ. अशोक तंवर होंगे।
विज्ञापन

सुभाष बतरा के जोश को देखते हुए कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने भी आश्वासन दिया कि वह उनकी रोहतक की टिकट के लिए पार्टी आलाकमान से बात करेंगी, वह बस चुनाव जीतने के लिए तैयार रहें। इसके साथ ही प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने भी सुभाष बतरा को कहा कि रोहतक की टिकट के अलावा वह उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने की भी सिफारिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबल पार्क के कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के मंच से पूर्व गृह राज्य मंत्री सुभाष बतरा ने पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक बडे़ नेता हैं और चुनाव प्रचार के लिए गुजरात गए हैं। यही नहीं वह चाचा-भतीजा शादीलाल बतरा और भारत भूषण बतरा को भी अपने साथ ले गए हैं। लेकिन यह भी सच है कि जो अकेला चलता है वह हट जाता है।

पूर्व सीएम को बताया दोस्त
अंत में उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि कांग्रेस एक है, इसमें किसी का कोई झगड़ा नहीं है। जिसे पार्टी आलाकमान चाहेंगे वह निर्णय ही सर्वमान्य होगा और अगला चुनाव एक रणभूमि होगा। एक समय था जब पूर्व सीएम भजनलाल के पास अधिक विधायक थे और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पास कम विधायक थे, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीएम पद की जिम्मेदारी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दी थी। वहीं एमडीयू के प्रोफेसर कुलताज ने मंच से डॉ. अशोक तंवर, किरण चौधरी, पूर्व सीएम बंसीलाल और श्रुति चौधरी के तारीफों के पुल बांधे। गौरतलब है कि कार्यक्रम में डॉ. अशोक तंवर और किरण चौधरी दोनों नेताओं को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था।

भाजपा कर रही धर्म का व्यापार
सम्मेलन में डॉ. अशोक तंवर और किरण चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने धर्म का व्यापारीकरण कर दिया गया है। गीता जयंती की आड़ में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया है। 100 रुपये की गीता को 600 रुपये में बेचा गया है। पांच हजार के कलाकारों को तीन लाख रुपये की पेमेंट दी गई है। यहां तक भाजपा ने कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर अपने चहेतों को ही स्टाल तक अलाट करवाएं हैं।

प्रदेश में जिलाध्यक्षों की घोषणा राहुल गांधी की ताजपोशी के बाद
पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। यह घोषणा राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त होने के बाद की जाएगी। तंवर ने कांग्रेस में किसी भी प्रकार की गुटबाजी से साफ तौर पर इनकार करते हुए कहा कि सभी अपने तरीके से कांग्रेस को मजबूती बनाने का कार्य कर रहे हैं।


भाजपा ने प्रदेश को तीन साल में तीन बार जलाया
कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने भाजपा सरकार पर धर्म और जाति के नाम पर बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में अपने 3 साल के शासनकाल में प्रदेश को 3 बार जलाने का काम किया और पांच बार इंटरनेट सेवाओं को बंद कराया। बिजली के बिलों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर सरकार के पास जवाब नहीं है। माइनिंग स्कैम में पहले ही सरकार को फटकार लग चुकी है।

इसे भी जाने..
- पूर्व भूपेन्द्र सिंह हुुड्डा के शहर से बाहर होने पर रैली का आयोजन करने का अलग मायने निकाले जा रहे हैं।
- पूर्व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा अपने साथ गुजरात प्रमुख समर्थकों को भी ले गए हैं।
- यदि वह बड़े नेता नहीं है तो पार्टी ने गुजरात क्यों भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed