{"_id":"5a134af14f1c1b87698bca49","slug":"101511213809-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर नहर में पलटा चालक की मौत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर नहर में पलटा चालक की मौत दो घायल
Updated Tue, 21 Nov 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क धंसने से ट्रैक्टर नहर में पलटा, चालक की मौत दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
गांव खरावड़ में खेतों में काम के लिए जा रहा ट्रैक्टर नहर के पास की कच्ची सड़क धंसने से नहर में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। ग्रामीणों की सहायता से युवकों को बाहर निकाला गया।
खरावड़ निवासी राजू अपने भाई चांद रूप और अपने भांजे के साथ खेतों में काम के लिए ट्रैक्टर पर जा रहा था। वह गांव से कुछ दूरी पर नहर के पास से कच्ची सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक नहर के पास की कच्ची सड़क धंसने से ट्रैक्टर नहर में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक राजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर में सवार उसके भाई चांद रूप व भांजे को चोटें आई हैं।