फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भतीजी के साथ दुष्कर्म के का आरोप, पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में मौत

भतीजी के साथ दुष्कर्म के का आरोप, पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में मौत

Sun, 19 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
भतीजी के साथ दुष्कर्म के का आरोप, पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में मौत
भतीजी के साथ दुष्कर्म के का आरोप, पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। धारूहेड़ा थाना क्षेत्र की नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली भतीजी के साथ दुष्कर्म के आरोपी चाचा की शनिवार देर रात पुलिस हिरासत में मौत हो गई। जज ने रविवार को नागरिक अस्पताल में अपनी निगरानी में डॉक्टरों के बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम कराया।
जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा धाना क्षेत्र की एक नौवीं कक्षा में पढने वाली 13 वर्षीय किशोरी ने अपने ही चाचा पर चार साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने शनिवार शाम को आरोपी चाचा को हिरासत में लिया था। देर रात आरोपी महिपाल ने सीने में दर्द की बात कही। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद न्यायाधीश पवन कुमार ने शव का पोस्टमार्टम बोर्ड से कराने के आदेश दिए थे। उसी के चलते जज ने अपनी देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

टीचर की मदद से पहुंची थी पुलिस के पास
पीड़ित के माता-पिता की पांच साल पहले मौत के बाद आरोपी चाचा ही पीड़िता एवं दो छोटी बहने एवं एक भाई का लालन पालन कर रहा था। पीड़िता ने स्कूल में चाचा की हरकत के बारे में अपनी सहेली को बताया था। इसके बाद सहेली एवं पीड़िता अपनी टीचर के पास पहुंचे और सारी व्यथा सुनाई। प्रिंसिपल ने इसके बाद इसकी सूचना थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी थी। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिपाल को हिरासत में लिया था। लेकिन रविवार को कोर्ट में पेश करने से पहले ही उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
पुलिस हिरासत में मौत की जांच न्यायाधीश पवन कुमार कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
- गजेंद्र शर्मा, डीएसपी, हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed