{"_id":"5a10ae664f1c1b0d698bca56","slug":"101511042662-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रश्नोतरी में सरस्वती सदन अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रश्नोतरी में सरस्वती सदन अव्वल
Updated Sun, 19 Nov 2017 03:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रश्नोत्तरी में सरस्वती सदन अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल मदीना में शनिवार को विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा आठ से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता स्कूल के चारों सदनों गंगा, यमुना, कावेरी और सरस्वती के बीच में करवाई गयी।इसमें सरस्वती सदन ने प्रथम और गंगा सदन ने दूसरा स्थान पाया।
प्रतियोगिता के समापन पर बच्चों को संबोधित करते हुए स्कूल के प्राचार्य अशोक दांगी ने विद्यार्थियों को भविष्य में विज्ञान की महत्ता के बारे में जागरूक किया। प्रतियोगिता के आयोजन में अध्यापक धरमेंदर, रमिंदर, संदीप कुंडू और सुनील कुमार ने भी सहयोग दिया।