{"_id":"59e26fca4f1c1b0d698b5c66","slug":"101508011978-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर तीखा हुआ डेंगू का डंक, हफ्ते में दो पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर तीखा हुआ डेंगू का डंक, हफ्ते में दो पॉजिटिव
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक फिर तीखा हुआ डेंगू का डंक, हफ्ते में दो पॉजिटिव
भिवानी।
डेंगू के प्रकोप के अंत का महीना माने जाने वाले अक्तूबर माह में एकाएक डेंगू मच्छर का डंक तीखा हो गया। शहर की गुर्जरों की ढाणी में सप्ताभर में दो डेंगू पॉजिटिव व एक संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। तबीयत बिगड़ने के बाद दो सगी बहनों को जिला अस्पताल से रोहतक रेफर किया गया। देर शाम दोनों बहनें अपने घर लौट आईं। लड़कियों के पिता ने बताया कि एक की डेंगू पीड़ित की प्लेटलेट्स बढ़नी शुरू हो गई और दूसरी संदिग्ध पीड़ित की कम हो रही हैं।
अब तक 10 पर रुकी डेंगू मरीजों की संख्या के फिर बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई हैं। अब विभाग की चिंता गुर्जरों की ढाणी ने बढ़ाई। पिछले एक सप्ताह के दौरान यहां एक महिला और एक 22 वर्षीय युवती डेंगू पॉजिटिव पाई गईं। युवती की छोटी बहन की प्लेटलेट्स घटने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि महिला की हालत में सुधार के बाद शनिवार को छुट्टी दे दी, लेकिन दो बहनों की तबीयत बिगड़ने के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। लेकिन, देर शाम दोनों बहनें इलाज के बाद घर लौट आईं। लड़कियों के पिता ने बताया कि लड़कियां घर आ गई हैं। बड़ी लड़की प्लेटलेट्स बढ़ी हैं, लेकिन छोटी की घट गई। उन्होंने बताया कि बड़ी लड़की की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है, जबकि छोटी की अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।
इस बारे में डिप्टी सिविल सर्जन डा. यतिंद्र ने बताया कि डेंगू पीड़ितों की संख्या 10 है। आज अवकाश होने की वजह से दो लड़कियों की स्थिति के बारे में बता नहीं सकते हैं। गुर्जरों की ढाणी के लोग यदि फोगिंग कराना चाहते हैं तो वे नगर परिषद को कह कर फोगिंग करा देंगे।
विज्ञापन
--
फोगिंग की मांग, लेकिन नहीं हुई पूरी
इलाके के पूर्व पार्षद ईश्वर यादव ने बताया कि गुर्जरों की ढाणी में डेंगू व बुखार का प्रकोप है। कई लोग चपेट में है। गली में फोगिंग के लिए वे छह दिन से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन फोगिंग नहीं हो सकी।
--
अगले 15 दिन और मुस्तैद रहेगी टीम
डा. यतिंद्र ने बताया कि शहर में मलेरिया व डेंगू आदि की स्थिति पर नजर बनाए रखने और अन्य जरूरी इंतजाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के 30 कर्मचारियों की टीम के अलावा 10 फील्ड वर्करों की जिम्मेदारी दी गई है। इस टीम को अगले 15 दिन अलर्ट पर रहने को कहा गया है। डेंगू व मलेरिया के आंकड़े बताते हैं कि इस साल विभाग ने डेंगू और मलेरिया फैलने पर अंकुश लगाया है।
--
डेंगू के कहर पर एक नजर
वर्ष डेंगू पॉजिटिव
2015 600
2016 17
2017 10
--
मलेरिया
2016 211 केस
2017 63 केस