फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ट्रक यूनियन के लिए जमीन और सुरक्षा गार्ड की तैनात के प्रस्ताव पर चलेगी कैंची

ट्रक यूनियन के लिए जमीन और सुरक्षा गार्ड की तैनात के प्रस्ताव पर चलेगी कैंची

Wed, 30 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
ट्रक यूनियन के लिए जमीन और सुरक्षा गार्ड की तैनात के प्रस्ताव पर चलेगी कैंची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम अधिकारियों के सुनारिया गांव की सीमा में 14 एकड़ जमीन के अंदर ट्रक यूनियन बनाने और मुख्य बाजारों में सुरक्षा गार्ड तैनात करने के प्लान पर हाउस के अंदर कैंची चल सकती है। दोनों एरिया के पार्षद इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं, मंगलवार को मेयर ने निगम आयुक्त से फोन पर बात की। आयुक्त ने कहा है कि हुडा के साथ उनकी पहले से दो से तीन मीटिंग तय हैं, ऐसे में एक सप्ताह बाद मीटिंग संभव हो सकती है। बुधवार को रोहतक आने के बाद तिथि तय की जाएगी।
निगम प्रशासन की तरफ से मेयर को एजेंडा भेजा गया कि हिसार रोड पर विश्वकर्मा ट्रक यूनियन है, जिसके प्रधान ने लिखा है कि वे ट्रक यूनियन को सेक्टर 18ए और 21ए में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। वहां पर प्रशासन की ओर से केवल 245 दुकानें बनाई हैं, जबकि हिसार रोड पर 700 दुकानें हैं। प्रधान की तरफ से एजेंडे में लिखा है कि सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर की तरफ से निगम प्रशासन ने यूनियन को सुनारिया गांव की सीमा में 18 एकड़ 4 कैनाल जमीन दिखाई गई है, उसमें से 14 एकड़ जमीन ट्रक यूनियन के लिए उपलब्ध करवाई जाए। निगम ने प्रधान की अर्जी को हाउस के एजेंडे में भेजा है, जिसे मेयर ने शामिल भी कर लिया। दूसरी तरफ निगम प्रशासन ने रेलवे रोड, किला रोड और मालगोदाम रोड पर अतिक्रमण हटाने, छेड़छाड़ और चोरी की घटनाएं रोकने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात करने का प्रस्ताव रखा है। कहा गया है कि यह प्रयोग तीन माह के लिए किया जाएगा। योजना कारगर रही तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा। व्यापारी नेता जहां इस योजना को कारगर बता रहे हैं, जबकि निगम पार्षद इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


किसी कीमत में नहीं दूंगी जमीन, स्टेडियम कहां बनेगा
निगम में शामिल करते समय प्रशासन ने गांव की सैकड़ों एकड़ जमीन ले ली। ग्रामीणों को स्टेडियम की काफी जरूरत है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। अब निगम में सुनारिया की 14 एकड़ जमीन ट्रक यूनियन को देने का प्रस्ताव आया है। इस प्रस्ताव को किसी भी सूरत में पास नहीं होने देंगे। मीटिंग में इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। मेयर को भी फोन करके अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी देवी, पार्षद वार्ड नंबर 20

किला रोड मेरे वार्ड में आता है। बाजारों में सुरक्षा गार्ड तैनात करने का कोई औचित्य नहीं है। छेड़छाड़ और चोरी की घटनाएं रोकना पुलिस का काम है। बेवजह निगम पर आर्थिक बोझ डालने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। एक तरफ निगम की आय कम हो रही है, दूसरी तरफ खर्चे बढ़ते जा रहे हैं। इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध करेंगे।
नीरा भटनागर, पार्षद वार्ड नंबर 15

आखिर किससे पूछकर रखा गया एजेंडे में प्रस्ताव
नेहरू कालोनी में पार्क का निर्माण कार्य चल रहा है। पार्क का नाम बीएसएफ में तैनात रहे सैनिक राधेश्याम के नाम पर रखने का प्रस्ताव सामने आया है। मेयर या निगम प्रशासन ने मेरे वार्ड का मामला होने के बावजूद मुझसे पूछा तक नहीं। अधिकारी बताएं किससे पूछाकर एजेंडे में प्रस्ताव को शामिल किया गया। हाउस में इसका जवाब मांगा जाएगा।

राजबीर सैनी, पार्षद वार्ड नंबर 1

कई पार्षदों के फोन आए हैं। निगम द्वारा रखे प्रस्तावों पर सभी पार्षद मिलकर मंथन करेंगे। सर्वसम्मति बनी तो प्रस्ताव पास होंगे। नहीं तो रद्द कर दिया जाएगा। हाउस प्रस्ताव के हर पहलू पर मंथन करेगा। आयुक्त से फोन बात हुई थी। एक सप्ताह बाद मीटिंग होने की उम्मीद है।
रेनू डाबला, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed