फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हालात सामान्य: पटरी पर लौटा जन-जीवन

हालात सामान्य: पटरी पर लौटा जन-जीवन

Wed, 30 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
हालात सामान्य: पटरी पर लौटा जन-जीवन
हालात सामान्य: पटरी पर लौटा जन-जीवन
विज्ञापन

चरखी दादरी।
डेरा प्रमुख को सीबीआई कोर्ट के सजा सुनाने के बाद दादरी जिले में हालात सामान्य है। मंगलवार को रोडवेज व इंटरनेट सेवाएं बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि मंगलवार दोपहर जाकर रोडवेज और इंटरनेट सेवाएं बहाल हो गई। हालात सामान्य होने पर जन-जीवन मंगलवार शाम तक पटरी पर लौटता नजर आया। मार्केट कारोबार का ग्राफ भी बीते चार दिनों की तुलना में मंगलवार को कुछ बढ़ा है। दादरी व्यापार मंडल को बाबा राम रहीम के इस प्रकरण में करीब 20 करोड़ का फटका लगा है। वहीं, रोडवेज विभाग ने भी अपने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। मंगलवार को दादरी प्लेटफॉर्म से एक ही सवारी गाड़ी रोहतक की तरफ रवाना हुई। बसें बंद रहने के दौरान डिपो को 22 लाख के डीजल की जरूरत बचत हुई है। यह 22 लाख की तेल की बचत को घटाने के बाद ही डिपो को 1.06 करोड़ का घाटा झेलना पड़ा है।
पांच दिन बाद बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर रौनक देखने को मिली है। शहर का रोजाना का कारोबार करीब पांच करोड़ है लेकिन पिछले चार दिनों के दौरान प्रतिदिन करीब 30 लाख तक का ही कारोबार हुआ। तीन दिन बाद मंगलवार को जिले में सभी शिक्षण संस्थाएं खुल गई। लोग बाजारों में खरीददारी करते देखे गए। रेेलवे प्रशासन को भी इस प्रकरण के दौरान करीब तीन लाख रूपये राजस्व का नुकसान हुआ है। रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब पांच हजार यात्री सफर करते हैं। रेलवे प्रशासन को औसतन रोजाना 70 हजार की आमदनी होती है।
विज्ञापन

==इंटरनेट सेवा बहाल होने से मिली राहत
मंगलवार दोपहर के समय इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई थी। इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से शहर में करीब 100 दुकानों का कारोबार ठप रहा। ऑनलाइन के कामकाज नहीं हो सके। बैंकिंग व अन्य सेवाएं भी प्रभावित रही। एटीएम सेवाएं भी काम नहीं कर पा रही थी। अब इंटरनेट सेवा शुरू होने पर यह सभी सेवाएं अब पटरी पर लौटने लगी हैं। जीएसटी से जुड़े ऑनलाइन कामकाज भी प्रभावित हो रहे थे। शिक्षण संस्थाओं में दाखिला प्रक्रिया भी बाधित रही। डीएड कोर्स में चौथे राउंड की काउंसिलिंग में ऑनलाइन दाखिला के लिए अंतिम तिथि 27 अगस्त थी लेकिन इंटरनेट सेवा बंद होने से अब यह तिथि बढ़ाकर एक सितंबर करनी पड़ी है। उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा ने सोमवार शाम को मंगलवार को रोडवेज सेवाएं बहाल करने का तर्क दिया था। यात्रियों को बुधवार सुबह से ही बस सेवाएं बहाल होने की उम्मीद थी लेकिन प्रशासन ने दोपहर को बस सेवाएं बहाल की। दादरी बस स्टैंड परिसर से पहली बस साढ़े बजे रवाना हुई। इसके बाद तो बीते पांच दिनों से सुनसान पड़े बस स्टैंड पर चहल-पहल नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरखी दादरी डिपो को झेलना पड़ा 1.06 करोड़ का घाटा
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख प्रकरण में डिपो में पिछले पांच दिनो में 1.06 करोड़ के राजस्व का नुकसान हुआ है। डिपो अधिकारियों की ओर से सरकार को मंगलवार को यह रिपोर्ट भेजी गई है। इन पांच दिनों के दौरान डिपो की बसें न चलने से 22 लाख रुपये के डीजल की जरूर बचत हुई है। डिपो में पिछले वीरवार से ही बसों के बंद होने का क्रम शुरू हो गया था। वीरवार को चंडीगढ़ जाने वाली बसें बंद कर दी गई थी। उसके बाद शुक्रवार को सभी बसें बंद हो गई थी तथा डिपो में ही खड़ी कर दी गई थी। उसके बाद से ही डिपो में राजस्व घाटे का सिलसिला शुरू हो गया था। डिपो से रोजाना करीब 13 लाख रूपये की आमदनी होती है। डिपो में 157 बसें हैं लेकिन इनमें से काफी बसें उडनदस्तों व चालक प्रशिक्षण केंद्र में भी व्यस्त रहती हैं। डिपो को इस बंद के दौरान कुल 1.06 करोड़ का नुकसान हुआ है। इस नुकसान में कर्मचारियों का वेतन, डिपो की आमदनी, इंट्रस्ट ऑन कैपिटल, बसों की किस्त, कर्मचारी वेतन, डेपरिसिएशन के अलावा कार्यशाला खर्च व अन्य मदों को शामिल इस नुकसान का आंकलन किया गया है।

वर्जन::
जिले में हालात शांतिपूर्ण हैं। मंगलवार को शिक्षण संस्थाओं के साथ जिले में इंटरनेट व रोडवेज सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। हालात सामान्य होने के बावजूद प्रशासन अलर्ट है और पल-पल की गतिविधि पर नजर रख रहा है।
विजय कुमार सिद्प्पा, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed