{"_id":"598631644f1c1b1b228b45e3","slug":"101501966692-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
निगम ने देर रात तक चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, कुछ लोगों पर मेहरबान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नगर निगम की टीम ने गांधी कैंप डेयरी वाली गली में शनिवार देर रात अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने लोगों के घरों के बाहर अवैध रूप से बने चबूतरे और सीवरेज लाइन को तोड़ दिया। वहीं कुछ ऐसे भी घर थे जिन पर निगम की टीम मेहरबान दिखी। निगम ने उनके अवैध कब्जों को तोड़ने की जहमत नहीं उठाई। इससे स्थानीय लोगों में टीम के खिलाफ आक्रोश दिखा। लोगों ने कहा कि उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत करके टीम में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।
स्थानीय निवासी नीतीश, हंस, विजय, संदीप, सतीश कत्याल, वीना कत्याल, राजरानी, सनी ने बताया कि उनकी गली 25 फुट की है। इसमें कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार शाम करीब पांच बजे निगम की टीम जेसीबी मशीन लेकर पहुंची। टीम ने कुछ घरों के चबूतरे तोड़ दिए। इसके अलावा गली में बिछी सीवर लाइन और पानी पाइप लाइन को भी तोड़ दिया। करीब 11 बजे तक चली इस कार्रवाई के बाद टीम वहां से चली गई। वहीं आरोप है कि गली में निगम को 12.30 फुट का कब्जा दिखाई नहीं दिया। इसके बारे में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं करता। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि गली के अंदर एक पार्टी के समर्थक के घर के आगे अतिक्रमण नहीं हटाया गया। निगम अलग-अलग लोगों के साथ अलग-अलग कार्रवाई कर रहा है। उनकी मांग है कि गली में सभी का अतिक्रमण हटाया जाए। वहीं देर रात तक लोगों को अपने घरों के बाहर टूटी पाइप लाइन की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा।