फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   58 वार्डों के लिए 127 प्रत्याशी मैदान में, 16500 वोटर तय करेंगे भविष्य

58 वार्डों के लिए 127 प्रत्याशी मैदान में, 16500 वोटर तय करेंगे भविष्य

Sat, 01 Jul 2017 01:55 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
58 वार्डों के लिए 127 प्रत्याशी मैदान में, 16500 वोटर तय करेंगे भविष्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। वैश्य संस्था में रविवार को चुनावी डंका बज जाएगा। 58 वार्डों के लिए मैदान में उतरे 127 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करीब 16500 वोटर करेंगे। चुनावी ड्यूटी में लगे अधिकारियों को कर्मचारियों को भी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

दरअसल, चुनाव को लेकर वैश्य संस्था पिछले काफी समय से विवादों में थी। रविवार को चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को चुनाव अधिकारी अमित गुलिया ने ड्यूटी में लगे स्टाफ की बैठक ली। मतदान स्थल का मुआयना भी किया। सभी को निर्देश दिए गए कि चुनाव में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संस्था के 105 कॉलेजियम में से 47 कॉलेजियम सदस्य पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अब 58 वार्डों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए 127 प्रत्याशी मैदान में हैं। शनिवार को चुनाव की फाइनल रिहर्सल होगी। इसके लिए सभी कर्मचारियों को सुबह 9:30 बजे बुलाया गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस का भी व्यापक बंदोबस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


49 वार्डों में दो-दो प्रत्याशी मैदान में
संस्था के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि 105 वार्डों में से 47 कॉलेजियम सदस्य निर्विरोध चुने गए हों। अब 49 वार्डों में दो-दो प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि आठ वार्डों में तीन-तीन और मात्र एक वार्ड में चार प्रत्याशी मैदान में हैं।

वार्ड 1, 2, 8, 9, 14, 15, 16, 17, 18, 20, 24, 25, 29, 31, 35, 40, 41, 47, 55, 57, 58, 59, 60, 61, 62, 63, 65, 68, 70, 72, 73, 79, 81, 82, 83, 84, 85, 86, 87, 89, 92, 93, 95, 96, 97, 98, 99 और 105 में दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। इसके अलावा 26, 34, 51, 54, 56, 74, 78 और 90 वार्ड में तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैैं। वहीं, वार्ड नंबर 6 में चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।


वार्ड 71 पर सभी की निगाह
नामांकन के समय से ही निवर्तमान चुनाव अधिकारी विजय गुप्ता के चुनाव लड़ने पर सवाल उठ रहे थे। लेकिन विजय गुप्ता ने नामांकन वापस लेने की बजाय पारदर्शिता का हवाला देते चुनाव अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया था। वार्ड 71 से विजय गुप्ता और राजेश जिंदल मैदान में हैं। ऐसे में सभी की निगाहें विजय गुप्ता के वार्ड पर लगी हुई है। सूत्रों की मानें तो दूसरे वार्डों में चुनाव लड़ रहे लोगों ने भी इसी वार्ड में डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed