{"_id":"594829f94f1c1bde588b46bf","slug":"101497901561-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में 22 से होगी पीजी कोर्सों की प्रवेश परीक्षा, दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू में 22 से होगी पीजी कोर्सों की प्रवेश परीक्षा, दिए दिशा-निर्देश
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू में 22 से होगी पीजी कोर्सों की प्रवेश परीक्षा, दिए दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजी कोर्सों में सेंट्रलाइज एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा 22 जून से एमडीयू में होगी। इसके लिए सोमवार को राधाकृष्णन सभागार में कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। प्रवेश परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन बनाने का आह्वान किया गया।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि सेंट्रलाइज सिस्टम के तहत एमडीयू को प्रदेश की सात यूनिवर्सिटी में विज्ञान, जीवन विज्ञान, औषध विज्ञान, भौतिक विज्ञान और फोरंसिक विज्ञान संकायों के दाखिले की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अंतर्गत 22 जून से विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा शुरू होगी। 22 जून को सुबह 11 से 12.30 बजे तक एमएससी बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी, बायोइंफोर्मेटिक्स, मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, इनवायरमेंटल साइंस, इनवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जेनेटिक्स, माइक्रोबिअल बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और जूलॉजी की प्रवेश परीक्षा होगी।
दोपहर 2:30 से 4 बजे तक एमएससी फोरेंसिक साइंस की प्रवेश परीक्षा रखी गई है। इसी तरह 23 जून को सुबह 11 से 12:30 बजे तक एम फार्मेसी इंडस्ट्रियल फार्मेसी, फार्मास्युटिक्स ड्रग रेगुलटरी एफेयर्स, फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी की प्रवेश परीक्षा होगी। दोपहर 2:30 से 4 बजे तक एमएससी केमिस्ट्री, केमिस्ट्री मैथमेटिकल स्ट्रीम, केमिस्ट्री नान मैथमेटिकल स्ट्रीम, केमिस्ट्री स्पेशलाइजेशन इन फार्मास्युटिकल्स मैथमेटिकल और नॉन मैथमेटिकल स्ट्रीम की प्रवेश परीक्षा होगी। 24 जून को सुबह 11 से 12:30 बजे तक एमएससी मैथमेटिक्स, मैथमेटिक्स विद कंप्यूटर साइंस और दोपहर 2:30 से 4 बजे तक एमएससी फिजिक्स की प्रवेश परीक्षा होगी।