फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   101 new corona infected found

101 नए कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 31 Jan 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
101 new corona infected found
रोहतक। कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है। लोग खुद बीमार होने के साथ लापरवाही से वायरस फैला कर दूसरों को भी बीमार बना रहे हैं। जिले में रविवार को 101 नए संक्रमित केस मिले हैं। राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटे में किसी की जान नहीं गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में 101 नए संक्रमित केस मिले हैं। इनमें तीन व 13 के बच्चों के अलावा 15 विद्यार्थी हैं। इसके अलावा डॉक्टर, नर्स, किसान, सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारी, पुलिस कर्मी व अन्य शामिल हैं। जिले में 93 लोगों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। इसके साथ अब जिले में 934 संक्रमित मरीज हैं। इनमें से 23 अस्पताल व 911 घरों में उपचाराधीन हैं। विभाग ने रविवार को 634 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 75 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। महामारी की संक्रमण दर 4.65 प्रतिशत व सुधार की दर 95.02 प्रतिशत है।
विज्ञापन

दिन भर में 124 ने लगवाई वैक्सीन
महामारी से सुरक्षा देने वाली वैक्सीन लगाने का काम एक बार फिर धीमा पड़ गया है। रविवार को महज 124 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई। इनमें से 56 ने पहली व 68 ने दूसरी डोल लगवाई। विभाग अब तक 1486893 लोगों को वैक्सीन डोज लगा चुका है। इसके अलावा 30639 किशोर व किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed