फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10051 applied for PG, LLB and B.P.Ed.

Rohtak News: पीजी, एलएलबी व बीपीएड के लिए 10051 ने किया आवेदन

Wed, 26 Jun 2024 06:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
10051 applied for PG, LLB and B.P.Ed.
25सीटीके36... एमडीयू का गेट नंबर 2
रोहतक। एमडीयू के पीजी, एलएलबी व बीपीएड कोर्सों में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में एक बार फिर क्रेज बढ़ गया है। विवि में फीस संबंधी समस्या के समाधान के बाद आवेदनों की संख्या बढ़ने लगी है। अब तक 10051 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। विवि प्रशासन ने भी पीजी कोर्सों के लिए अंतिम तिथि बढ़ा कर 30 जून कर दी है। इससे आवेदनों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए सीट को लेकर मुकाबला कड़ा होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

एमडीयू में दाखिला प्रक्रिया जोरों पर है। नए कोर्सों की नई फीस कम होने के बाद अचानक आवेदनों की संख्या में उछाल आया है। अब तक दाखिले को लेकर असमंजस में रहे विद्यार्थी खुल कर आवेदन कर रहे हैं। यही वजह है कि 25 जून तक विवि के पास 10051 आवेदन पहुंच चुके हैं। इनमें से 7410 ने तो अपनी फीस भी जमा करा दी है। फिलहाल 2641 विद्यार्थियों की फीस जमा होना शेष है। यही नहीं, 30 तक अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से आवेदनों की संख्या और बढ़ना स्वाभाविक है। विद्यार्थियों में भी प्रवेश को लेकर उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन

एलएलबी में सबसे अधिक 1282 आवेदन आए
एमडीयू के एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स के प्रति विद्यार्थियों में रुझान सबसे अधिक बना हुआ है। प्रवेश प्रक्रिया के तहत विवि को प्राप्त हुए आवेदनों की संख्या पर नजर डालें तो अब तक सबसे अधिक आवेदन 1282 एलएलबी कोर्स के लिए आए हैं। इनमें से 937 फीस जमा करा कर अपनी सीट सुरक्षित कर चुके हैं। इसके बाद दूसरा सबसे पसंदीदा विषय लाइफ साइंस है। इस कोर्स के लिए अब तक 836 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं, जबकि 695 अपनी फीस जमा करा चुके हैं। प्रबंधन कोर्स तीसरे नंबर पर है। इस कोर्स के लिए 799 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 616 ने अपनी फीस जमा करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीयू की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विवि ने पीजी कोर्सों की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इससे वंचित विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन काफी संख्या में आ रहे हैंं। इससे हर सीट के लिए मुकाबला टफ रहेगा।
प्रो. गुलशन तनेजा, कुलसचिव, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed