{"_id":"646d2c1edf6c34902c01b117","slug":"10-students-of-mdu-got-seven-lakh-rupees-annual-package-as-education-consultant-rohtak-news-c-17-roh1020-160314-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू के 10 विद्यार्थियों ने शिक्षा सलाहकार के रूप में पाया सात लाख रुपये सालाना पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू के 10 विद्यार्थियों ने शिक्षा सलाहकार के रूप में पाया सात लाख रुपये सालाना पैकेज
विज्ञापन
एमडीयू में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान मौजूद विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य । विज्ञप्ति
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयाेजन हुआ। इस दौरान 10 विद्यार्थियों का शिक्षा सलाहकार के पद पर 7 लाख रुपए सालाना के पैकेज पर चयन किया गया है।
सीसीपीसी निदेशक प्रो. सुमित गिल ने बताया कि अपग्रेड एजुकेशन ने हाल ही में एमडीयू में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में दौरा किया था। यहां 43 विद्यार्थियों को दूसरे राउंड के लिए शार्टलिस्ट किया। दूसरा राउंड नोएडा स्थित अपग्रेड एजुकेशन के कार्यालय में आयोजित किया गया। सीसीपीसी उप निदेशक डाॅ. सौरभकांत व डाॅ. एकता नरवाल की अगुवाई में शार्टलिस्टेड विद्यार्थियों ने अपग्रेड एजुकेशन कार्यालय में दौरा किया।
डॉ. सौरभकांत ने कहा कि अपग्रेड एजुकेशन ऑफिस में शिक्षा सलाहकार के पद के लिए अंतिम दौर के साक्षात्कार के बाद 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों में वाणिज्य विभाग से तन्नू, गणित विभाग से हेमांगी विज, औषधि विज्ञान विभाग से हर्षिता और आईएमएसएआर से खुशबू, अमीषा, निकिता, रीतू, सलोनी, आशीष और कपिल शामिल हैं। सभी विद्यार्थियों को प्रति वर्ष सात लाख रुपए का वेतन पैकेज दिया जाएगा। अपग्रेड एजुकेशन के अरविंद श्रीनिवास और अभिषेक ने साक्षात्कार का संचालन किया।
विज्ञापन
प्रो. सुमित गिल ने चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. सौरभ कांत और डॉ. एकता नरवाल के साथ रूपाली (रिसर्च स्कॉलर, गणित), सीसीपीसी के छात्र समन्वयक हितेश, लोकेश और अनिल ने इस कैंपस प्लेमसेंट कार्यक्रम के सुचारू आयोजन में सहयोग किया।