फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10 stabs on the young man with a knife

युवक पर चाकू से किए 10 वार

Fri, 14 Jan 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
10 stabs on the young man with a knife
किला रोड पर हुए झगडे़ में घायल गौरव। संवाद
रोहतक। शहर के किला रोड बाजार में वीरवार को दिनदहाड़े दो पक्षों में चाकू चले। दुकान के बाहर कचरा पड़ा होने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक पर हमलावरों ने चाकू से 10 से ज्यादा वार किए। इससे युवक घायल हो गया। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट और घायल करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह किला रोड बाजार में एक दुकान के बाहर कचरा पड़ा था। इसे लेकर दो दुकनदारों के बीच झगड़ा हो गया। झगडे़ में गौरव नामक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। उस पर चाकू से करीब 10 से ज्यादा वार किए। इससे उसके हाथ, मुंह, कमर व अन्य जगह गहरी चोटें आई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ललित ने कहा कि मेरा भाई गौरव एक दुकान पर काम करता है। यहां गंदगी को लेकर दुकानदारों का झगड़ा हो गया। इस झगडे़ में गौरव को गंभीर चोटें मारी गई हैं। उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन

इधर, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट किए जाने की शिकायत दी है। इसमें कुछ लोगों पर झगड़ा करने व मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया गया है। देर रात तक पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि झगड़े की शिकायत मिली है। दोनों पक्षों के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

 सीसीटीवी फुटेज में कैद मारपीट करते दोनों पक्ष। संवाद

सीसीटीवी फुटेज में कैद मारपीट करते दोनों पक्ष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed