{"_id":"62967805a4de857bbc29ef31","slug":"10-hazari-rohit-alias-bhanja-arrested-wanted-in-9-cases-rohtakcity-news-rtk648299494","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजारी रोहित उर्फ भांजा गिरफ्तार, 9 केस में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजारी रोहित उर्फ भांजा गिरफ्तार, 9 केस में था वांछित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पुलिस ने खिड़वाली गांव के पास छापा मारकर 10 हजार के इनामी रोहित उर्फ भांजा को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली के कुतुबगढ़ का रहने वाला है। पुलिस को उसकी हत्या के केस सहित नौ केस में तलाशी थी। आरोपी के पास से देसी पिस्तौल भी बरामद किया गया है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान खिड़वाली गांव के पास पहुंची। ड्रेन के पास एक युवक को शक के आधार पर काबू किया। पूछताछ में युवक की पहचान रोहित उर्फ भांजा निवासी कुतुबगढ़ दिल्ली के तौर पर हुई। तलाशी ली तो उसके पास से देसी पिस्तौल (कट्टा) बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। साथ ही जांच पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी जिला पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है। आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। दिल्ली के पश्चिम विहार में हत्या सहित दिल्ली में छह केस दर्ज हैं। जबकि रोहतक में हत्या के प्रयास व सोनीपत में चोरी का एक मामला दर्ज है। आरोपी रोहित उर्फ भांजा ने अप्रैल 2021 में रात करीब 8 बजे अपने अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर चांद निवासी खिड़वाली पर उसकी दुकान में घुसकर फायरिंग की थी।