फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1 lakh 69 rupees withdrawn from person's account

व्यक्ति के खाते से निकाले 1 लाख 69 रुपये

Tue, 27 Sep 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
1 lakh 69 rupees withdrawn from person's account
रोहतक। शहर के कच्ची गढ़ी कुआं मोहल्ला निवासी जयनारायण के खाते से किसी ने पांच माह पहले 1 लाख 69 हजार रुपये निकाल लिए। खाता धारक के पास न तो कोई मैसेज आया और न बैंक ने सूचित किया। पता लगने पर बैंक के अधिकारियों के दो माह तक पीड़ित चक्कर काटे, लेकिन धोखाधड़ी का पता नहीं लग सका। अब गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत करने के बाद सिटी थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित जयनारायण ने दी शिकायत में बताया कि उसका हुडा कांप्लैक्स स्थित निजी बैंक में खाता है। पांच माह पहले उसके खाते से किसी ने एक लाख 69 हजार रुपये निकाल लिए। वह अपनी पासबुक में इंट्री करवाने गया तो उसे पूरे मामले का पता चला। उसने न तो पैसे निकाल और न बैंक ने सूचित किया कि आपके खाते से पैसे निकाले जा रहे हैं। उसने बैंक के अधिकारियों के चक्कर काटने के साथ-साथ आरबीआई को भी ई-मेल से सूचित किया। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। गृहमंत्री अनिल विज के कार्यालय की तरफ से पुलिस को केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed