फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   road accident, three killed

ट्रक पलटने से बच्चे और महिला समेत तीन की मौत

Fri, 06 Dec 2013 11:13 PM IST
अमर उजाला पुन्हााना
अमर उजाला पुन्हााना Updated Fri, 06 Dec 2013 11:13 PM IST
विज्ञापन
road accident, three killed

रहपुआ गांव के पास रोड़ी से ओवरलोड ट्रक पलटने से उसके  नीचे दबकर एक बच्चे और महिला समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद चालक व क्लीनर ट्रक छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने काफी देर तक सड़क जाम कर हंगामा किया। इस दौरान दोनों तरफ से किसी भी वाहन को आने जाने नहीं दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटाया। जाम के चलते काफी देर तक तीनों शव ट्रक के नीचे ही पड़े रहे। उन्हें निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा के अल-आफिया अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

 
प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार शुक्रवार को एक ट्रक पिनगवां से शिकरावा की ओर जा रहा था। उसके पीछे बाइक सवार तीन लोग आ रहे थे। ट्रक जब गांव रहपुआ के पास पंहुचा, तो किसी बात को लेकर बाइक सवार तीन युवकाें में से एक ट्रक ड्राइवर की खिड़की में लटक गया। इसके बाद उनके बीच चलते ट्रक में नोक-झोंक होती रही। युवक के अचानक चलते ट्रक की चाबी निकाल लेने से उसकी स्टीयरिंग लॉक हो गई और ड्राइवर के संतुलन खोते ही कुछ दूर जाकर ट्रक पलट गया। इससे बाइक सवार जावेद, वारिशा (25) और कामरान (पांच वर्ष) की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के फौरन बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। इसी बीच कुछ लोग घटना को लेकर सड़क पर आ गए और जाम लगा दिया। काफी देर तक गुस्साए लोगों ने सड़क पर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर गुस्साए लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताते हैं कि वारिशा अपने बुजुर्ग मां-बाप से मिलने दो दिन पहले बच्चे के  साथ मायके आई थी और अपनी ससुराल गांव सुनारी वापस जा रही थी। वारिशा के पिता ने पिनगवां से विदाई में कपड़े खरीदकर दिए थे। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed