फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   road accident in sirsa

सिरसा में सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

Tue, 19 Nov 2013 08:48 PM IST
अमर उजाला, सिरसा
अमर उजाला, सिरसा Updated Tue, 19 Nov 2013 08:48 PM IST
विज्ञापन
road accident in sirsa

हरियाणा के सिरसा जिले में मंगलवार अल सुबह राजस्थान के गांव बासड़ा से एक शादी समारोह में भाग लेने आ रहे कार सवार पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन


मंगलवार को चौपटा मार्ग पर गांव नेजिया मोड़ पर एक ट्रैक्टर-ट्राली से कार टकरा गई। मारे गए लोग राजस्थान के गांव डोबी निवासी थे।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल  पहुंचाया जहां डाक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक अन्य व्यक्ति ने रैफर किए जाने के बाद दूसरे अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सौरभ सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। देर शाम तीन मृतकों का गांव डोबी में एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गांव बासड़ा संदीप पुत्र भवानी सिंह की शादी सिरसा निवासी कृष्ण कुमार की बेटी से तय हुई थी।

सोमवार रात आईटीआई चौक स्थित एक मैरिज पैलेस में विवाह समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए गांव डोबी निवासी रमेश पुत्र सोहनलाल (20), रमेश कुमार पुत्र सुरजाराम (30), उनका भतीजा कर्णवीर पुत्र बख्तावर (20), गांव उत्तरादाबास निवासी अजय पुत्र जय सिंह (22) और नोहर तहसील के गांव ललाना निवासी ओमप्रकाश पुत्र गौरीशंकर स्विफ्ट कार में सिरसा आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे सिरसा-भादरा मार्ग पर गांव नेजिया खेड़ा के बस स्टैंड के पास कर्णवीर को कार के आगे जा रही धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली दिखाई नहीं दी और अधिक रफ्तार होने के कारण कार ट्राली के नीचे जा घुसी।


यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी।

सभी को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया। कार सवारों की पहचान भी अस्पताल में एक मृतक के मोबाइल पर फोन आने से हुई।

कुछ ही देर में मृतकों के रिश्तेदार और कन्या पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। रिश्तेदार विजय कुमार और राजेंद्र कुमार ने बताया कि रमेश कुमार और कर्णवीर किराए पर गाड़ी चलाते थे, जबकि रमेश पुत्र सोहनलाल गांव में पशुओं का डाक्टर था।

अजय कुमार सैलून की दुकान चलाता था जबकि ओमप्रकाश छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed