फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   zila parishad election on 23 march

अब जिला प्रमुख के लिए खिताबी मुकाबला 23 मार्च को

Tue, 22 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 22 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
 रेवाड़ी में जिला प्रमुख चुनाव के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत और राज्य सरकार में पीडब्लूडी मंत्री राव नरबीर सिंह के कद की जद्दोजहद को लेकर खिताबी मुकाबले की तारीख घोषित कर दी गई है। नाटकीय घटनाक्रम के चलते दो बार चुनाव स्थगित होने के बाद अब 23 मार्च को जिला प्रमुख के चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद एक बार फिर से दोनों खेमों के बीच जोर-आजमाइश तेज हो गई है।
विज्ञापन


 ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में इंद्रजीत गुट के 4-1 से हावी रहने के बाद अब इस खिताबी समर को लेकर पीडब्लूडी मंत्री खेमा अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। वहीं राव इंद्रजीत गुट इस कोशिश में लगा है कि जिला प्रमुख बिना केंद्रीय रक्षाराज्य मंत्री के आशीर्वाद के बनाना संभव नहीं है। ऐसे में 23 को होने वाला जिला प्रमुख का चुनाव एक बार फिर से बेहद रोचक और नाटकीय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दूसरी बार में खुद उतरे थे पीडब्लूडी मंत्री
जिला प्रमुख के चुनाव की पहली तारीख 6 मार्च को थी। तब 18 जिला पार्षदों में से कोई पंचायत भवन में नहीं पहुंचा था। कारण कोरम पूरा करने के लिए जरूरी 12 पार्षदों में से राव नरबीर गुट के पास महज 10 से 11 पार्षद थे। वहीं इंद्रजीत गुट की संख्या इससे भी कम थी। इसके चलते अधिकारियों ने लंबे इंतजार के बाद चुनाव स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी चुनाव तिथि 18 मार्च का घटनाक्रम और भी ज्यादा नाटकीय था। चुनाव से एक दिन पहले ही एडीसी और रिटर्निंग  ऑफिसर छुट्टी पर चली गईं। वहीं लिखित या मौखिक औपचारिक सूचना न मिलने के चलते सतीश खोला 10 जिला पार्षद लेकर लघु सचिवालय पहुंचे थे और पिंकी को सर्वसम्मति से जिला प्रमुख और शारदा देवी को उप प्रमुख चुने जाने की घोषणा की थी। बता दें कि इससे पहले सभी 10 पार्षद 17 मार्च से ही गुड़गांव में राव नरबीर सिंह के संपर्क में थे और अगले दिन साथ ही रेवाड़ी स्थित पीडब्लूडी मंत्री के आवास पहुंचे थे। जहां से खुद राव नरबीर ने सभी को बस में बैठाया था।

कांग्रेस के पंजे की जिले में पूरी तरह छूटी पकड़
उधर लोकसभा चुनाव और फिर राज्य में विधान सभा चुनाव में बुरी शिकस्त के बाद गांव की सरकार ने भी कांग्रेस को नकार दिया है। हाल यह है कि कांग्रेस के पंजे की पकड़ पूरी तरह जिलेवासियों से छूट चुकी है। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी कांग्रेस का कोई समर्थित उम्मीदवार नहीं जीता है। वहीं जिला प्रमुख या उप प्रमुख में भी कांग्रेस के समर्थन वाला कोई उम्मीदवार तो क्या कैंडिडेट ही नहीं है। कमोबेश यही हाल इनेलो का भी है।


बजट छोड़ रेवाड़ी विधायक जुटे रहे क्लीन स्वीप बचाने में
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जिला का भाजपा संगठन अपना क्लीन स्वीप बचाने के लिए किस कदर जुटा था इसका अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि सोमवार को राज्य का आम बजट होने के बावजूद सुबह 10 बजे ही रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास रेवाड़ी ब्लॉक के चुनाव के लिए ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए थे। यही नहीं सुबह सवा 11 बजे समर्थित ब्लॉक सदस्यों के प्रमुख और उप प्रमुख बनने के बाद ही वह चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed