फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youths who went to visit Manali from Rewari lost contact with their relatives

Rewari: मनाली घूमने गए युवकों का परिजनों से संपर्क टूटा, दो गांवों के चार परिवारों की अटकी सांसें

Tue, 11 Jul 2023 01:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 11 Jul 2023 01:04 PM IST
सार

रेवाड़ी से चार युवक कार से सात जुलाई को मनाली घूमने के लिए निकले थे। वहां पहुंचने के बाद उनका परिवार के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क बना हुआ था। मनाली में भारी बारिश के चलते सोमवार सुबह 11 बजे के बाद मोबाइल नेटवर्क ठप हो गया।

विज्ञापन
Youths who went to visit Manali from Rewari lost contact with their relatives
वीडियों कॉल करते हुए युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी के गांव पदैयावास और घुड़कावास से कसोल मनाली घूमने के लिए निकले चार युवकों का सोमवार को अपने परिजनों से संपर्क टूट गया। इसके बाद चारों परिवार के लोगों की खराब मौसम के चलते अनिष्ट की आशंका के चलते सांसें अटकी है। युवकों का मनाली में बादल फटने के बाद नेटवर्क चले जाने से परिजनों से संपर्क कट गया था। मंगलवार को युवकों ने नेटवर्क वाले स्थान पर पहुंचने के बाद परिजनों को बताया कि वह सुरक्षित हैं, तो चारों परिवारों के सदस्यों की जान में जान आई।   

विज्ञापन


मनाली में बादल फटने से नेटवर्क हुए गायब
पदैयावास निवासी रविंद्र कुमार, तेजपाल, घुड़कावास निवासी नवीन और लोकेश कार से 7 जुलाई को मनाली घूमने के लिए निकले थे। वहां पहुंचने के बाद उनका परिवार के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क बना हुआ था। मनाली में भारी बारिश के चलते सोमवार सुबह 11 बजे के बाद मोबाइल नेटवर्क ठप हो गया। इसके बाद युवकों का उनके परिजनों के साथ संपर्क कट गया। मनाली में बादल फटने और युवकों से संपर्क नहीं होने के कारण परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने अपने परिचितों से लेकर बाढ़ सहायता  केंद्रों तक को सूचना देकर युवकों के बारे में जानकारी लेने के प्रयास शुरू कर दिए थे, परंतु युवकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। 
विज्ञापन


सुरक्षित स्थान पर ठहरे हैं चारों युवक
यह चारों युवक स्लाइडिंग के कारण मनाली में ही फंसे हुए हैं, परंतु इस समय वह सुरक्षित स्थान पर ठहरे हुए हैं। उन्होंने सुबह 11 बजे अपने-अपने परिजनों से वीडियो कॉलिंग के जरिए बताया कि रास्ता बंद हो जाने के कारण वह फंसे हुए हैं। दो दिन तक रास्ता साफ होने की उम्मीद है। चारों पूरी तरह सुरक्षित हैं। रास्ता साफ होने के बाद वह घर के लिए निकलेंगे। इसके बाद ही परिजनों की चिंता दूर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed