फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth robbed at gunpoint on Dharuhera flyover; car-borne miscreants assaulted him.

Rewari News: धारूहेड़ा फ्लाईओवर पर हथियारों के बल पर युवक से लूट, कार सवार बदमाशों ने की मारपीट

Thu, 25 Jun 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Youth robbed at gunpoint on Dharuhera flyover; car-borne miscreants assaulted him.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित धारूहेड़ा फ्लाईओवर पर देर रात कार सवार युवकों ने हथियार के बल पर एक युवक को जबरन कार में बैठाकर लिया और उसका मोबाइल फोन, नकदी लूट लिया। बैंक खातों से ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करा लिए। विरोध करने पर पिटाई कर युवक को घायल कर दिया।

पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी संजय ने बताया कि वह मानेसर स्थित एनएसजी परिसर में ठेकेदार के अधीन बिजली का कार्य करता है। 23 जून की रात वह रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से धारूहेड़ा पहुंचा और फ्लाईओवर पर मानेसर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान जयपुर की ओर से एक सफेद रंग की कार आई। उसमें बैठे लोगों ने पहले एक अन्य सवारी को बैठाया और फिर उसे संजय जबरन कार के अंदर खींच लिया।

कार में मौजूद तीन युवकों ने हथियार दिखाकर उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन व नकदी छीन ली। आरोपियों ने यूपीआई पिन की जानकारी लेकर उसके एसबीआई और पीएनबी बैंक खातों से हजारों रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे रेवाड़ी क्षेत्र में सुनसान स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। आरोपियों के पास हथियार, बंदूक और पेचकस था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह नजदीकी पेट्रोल पंप तक पहुंचा जहां से पुलिस सहायता नंबर 112 पर सूचना दी गई। उसे रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच में उसके शरीर पर कुल 11 चोटें पाई गईं।


धारूहेड़ा थाना पुलिस ने शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed