{"_id":"677587754741d2580b0d68d2","slug":"youth-riding-bike-dies-due-to-collision-with-vehicle-friend-injured-rewari-news-c-198-1-rew1001-213473-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल
Wed, 01 Jan 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड पर बुधवार को तड़के किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जिले के गांव बटोड़ी के रहने वाले नरपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार की सुबह 5 बजे सूचना मिली थी कि शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित नेशनल हाईवे 11 के फ्लाईओवर के नीचे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों घायलों को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया और इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल हरवंश को मृत घोषित कर दिया और यश को पीजीआईएमएस रोहतक के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचाराधीन यश की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
-
वर्जन
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।- संजय कुमार, जांचकर्ता अधिकारी।