फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth returning after playing Holi attacked with bricks and stones, case registered

Rewari News: होली खेलकर लौट रहे युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला, केस दर्ज

Wed, 27 Mar 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 27 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Youth returning after playing Holi attacked with bricks and stones, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। धुलेंडी पर दोस्तों के साथ होली खेलकर घर लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जगन गेट चौकी पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर के मोहल्ला मुक्तिवाड़ा निवासी प्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार को वह धुलेंडी के त्योहार पर दोस्तों के पास सेक्टर-4 में गया हुआ था। यहां सभी ने मिलकर होली खेली। इसके बाद प्रकाश सिंह घर मुक्तिवाड़ा जा रहा था। तभी रास्ते में घर से कुछ दूर पहले सामुदायिक भवन के पास पहले से खड़े कंच्चू, हैप्पी, बॉबी ने मिलकर उसे रोक लिया। आरोपियों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की और फिर इसके बाद ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने बीच सड़क उसके सिर और शरीर पर कई वार किए। शोर शराबे की आवाज सुनकर उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी मौके पर पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। लक्ष्मी ने तुरंत वाहन का इंतजाम कर अपने पति प्रकाश को तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। सूचना के बाद जगन गेट चौकी पुलिस ट्रॉमा सेंटर पहुंची। पुलिस ने प्रकाश के बयान के आधार पर आरोपी कंच्चू, बॉबी और हैप्पी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed