फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   youth Possess highway 8

युवाओं ने किया नेशनल हाईवे आठ पर कब्जा

Sun, 21 Feb 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sun, 21 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
youth Possess highway 8
 शुक्रवार को राणौली स्थित रेलवे ट्रैक जाम करने के बाद पूर्व सूचना के बावजूद रविवार को जिला पुलिस आरक्षण की मांग कर रहे युवा जाट प्रदर्शनकारियों को हाइवे पर कब्जा करने से नहीं रोक सकी।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे जाट ऑन एनएच-आठ पर काबिज हो गए। हाथों में लाठी-डंडे,पत्थर लिए प्रदर्शनकारी आईजी एवं उपायुक्त की मौजूदगी में वाहनों के टायरों को पंचर करते गए। इसके अलावा कुछ गाड़ियों में हल्की तोड़फोड़ भी की। सुबह ग्यारह बजे हाइवे पर कब्जा करने के दौरान एक समय पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी,जिसमें प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर पत्थर भी फेंके गए।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों से वार्ता का दौर शुरू किया, लेकिन उन्होंने आरक्षण नहीं मिलने तक हाइवे पर से नहीं हटने की चेतावनी पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्यारह बजे से लेकर शाम सात बजे तक प्रशासन एवं प्रदर्शनकारियों के बीच बीस दौर की वार्ता हुई, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी स्टैंड से तस से मस नहीं हुए। इधर खेड़ा बोर्डर पर कब्जे के बाद प्रदर्शनकारियों ने रूध पुल पर टैंट लगाकर कब्जा कर लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव एवं वार्ता का दौर चल रहा था।

 प्रदर्शनकारी अनंगपुर गांव में एकत्रित ,पुलिस मूक दर्शक बनी
 खुफिया पुलिस को यह सूचना पहले ही मिल चुकी थी कि प्रदर्शनकारी रूद या फिर अनंगपुर गांव के पास हाइवे को अपने कब्जे में लेने का प्रयास कर रहे हैं। शनिवार रात युवाओं ने जाटों के गांवों में जाकर युवाओं को एकत्रित किया और रोहतक में हो रही घटनाओं जिक्र करते हुए वहां के युवाओं का साथ देने की बात कही। इसके बाद रविवार सुबह युवा जाट हरियाणा-राजस्थान सीमा पर खेड़ा बेरियर के गांव अनंगपुर मे जुटने शुरू हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए एक कथित जाट नेता को युवाओं के बीच भेजा,जिसे  उन्होंने बेरंग लौटा दिया। सुबह ग्यारह बजे आईजी ममता सिंह,उपायुक्त डॉ. यश गर्ग, एसपी बलवान सिंह राणा एवं अन्य आला अधिकारियों की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने हाइवे पर कब्जा कर लिया।

 बनीपुर चौक से शाहजहांपुर तक सभी ट्रकों एवं गाड़ियों के टायर पंचर
 जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने दो जगहों से हाइवे को अपने कब्जे में लिया, हाईवे पर मौजूद वाहनों को रोकने के लिए उनके टायर पंचर करने शुरू करने के साथ हल्की तोड़फोड़ भी की। इसके बाद युवाओं ने बनीपुर चौक से शाहजहांपुर तक गाड़ियों के टायर पंचर कर दिए। इससे बहरोड़ तक लंबा जाम लाग गया। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली की ओर आने वाले वाहनों को बहरोड़ से ही अलवर की तरफ डायवर्ट करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने सैलानियों को बावल थाने पहुंचाया
 सुबह हाईवे पर कब्जा करने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सैलानियों की बसों के टायरों को भी पंचर कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सैलानियों की बसों को बावल पुलिस थाने पहुंचाया। इसके बाद आईजी ममता सिंह ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जरा सी भी तोड़फोड़ हुई तो पुलिस को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।


 कुरुक्षेत्र के सांसद के खिलाफ हुई नारेबाजी
 युवा हो या बुजुर्ग सभी का गुस्सा सरकार से ज्यादा सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ दिखाई दे रहा था। सुबह दस बजते ही सुठाना में युवाओं ने राजकुमार सैनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रेवाड़ी-बावल मार्ग को जाम कर दिया। उसी वक्त उपायुक्त यश गर्ग की गाड़ी भी रेवाड़ी से बावल की ओर जा रही थी,लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उसे भी वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed