फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth Frustrated by Recruitment Delays: "This Is Fueling Educated Unemployment"

Rewari News: भर्ती में देरी से परेशान युवा, बोेले-इससे बढ़ रही शिक्षित बेरोजगारी

Wed, 08 Apr 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth Frustrated by Recruitment Delays: "This Is Fueling Educated Unemployment"
रेवाड़ी। मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने शहर में युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। मॉडल टाउन स्थित पुराना कोर्ट रोड के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं-युवतियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं खुलकर साझा कीं और उन्हें सरकार तक पहुंचाने की मांग की।
विज्ञापन

युवाओं ने रोजगार से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि वैकेंसी निकलने में लंबा समय लग जाता है जिससे उनकी आयु सीमा प्रभावित होती है। कई बार चुनाव के दौरान ही भर्तियां निकाली जाती हैं और बाद में वे अदालती प्रक्रियाओं में उलझ जाती हैं। इससे शिक्षित बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

युवाओं ने मांग रखी कि एसएससी की तर्ज पर केंद्र व हरियाणा में प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर तय किया जाए ताकि भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध हो सके। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की आवेदन फीस में पूर्ण छूट और भर्ती में देरी होने पर आयु में छूट देने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा युवाओं ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए छोटे उद्योग स्थापित करने के लिए 20 लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण 20 प्रतिशत सब्सिडी के साथ देने की मांग की। वहीं उच्च शिक्षित युवाओं के लिए 20 करोड़ रुपये तक का लोन 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर और 20 प्रतिशत सब्सिडी के साथ उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया।

बेरोजगार युवाओं और युवतियों को 58-60 वर्ष की आयु तक जीवनयापन भत्ता देने की भी मांग उठी। इस अवसर पर प्रधान अशोक ने कहा कि युवाओं की सभी जायज मांगों का मसौदा तैयार कर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed