फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   youth dies in conllision withe dumpar

नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे युवक की डंपर की टक्कर से मौत

Wed, 18 Sep 2019 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
youth dies in conllision withe dumpar
दिल्ली-जयुपर हाईवे नंबर आठ पर असाही पुल के समीप तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती को हलकी चोटें आई हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी करीब 22 वर्षीय राघवेन्द्र नारायण धारूहेड़ा में रहता था। बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर पांच में स्थित एक कंपनी में वह सोमवार को इंटरव्यू देने के लिए एक युवती के साथ आया था। इसी दौरान हाईवे पर असाही पुल के समीप तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे राघवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती मामूली रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी तथा घायल युवती को उपचार के लिए बावल के अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी कु अनुसार मृतक आईटीआई पास था तथा मेंटेनेंस की नौकरी के लिए कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए जा रहा था। दो भाइयों में वह छोटा था, जो अभी अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed