फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth dies after being hit by train, not identified

Rewari News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

Mon, 04 Dec 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 04 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by train, not identified
रेवाड़ी। रेवाड़ी-हिसार रेलमार्ग पर एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। जीआरपी ने शव की शिनाख्त के लिए उसे मोर्चरी (शवगृह) में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी के अनुसार रेवाड़ी के गांव किशनगढ़ बालावास व जाटूसाना स्टेशन के बीच रेल लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। आशंका है कि दोपहर के समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। प्रथम दृष्टया उसकी आयु करीब 30 साल प्रतीत हो रही है। स्टेशन मास्टर ने शव को रेवाड़ी नागरिक अस्पताल भिजवाया दिया है। साथ ही मामले की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस रेवाड़ी के अंतर्गत जीआरपी चौकी चरखी दादरी को दी गई। सूचना के बाद जीआरपी अस्पताल पहुंची तथा 174 की कार्रवाई कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक ने आसमानी रंग की टी-शर्ट व नीले रंग की जींस की पैंट पहन रखी है। शिनाख्त को लेकर उसकी फोटो आसपास के जिलों में भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed