{"_id":"6236180da3268055717af34e","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-case-filed-against-three-people-rewari-news-rtk641486167","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, तीन लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, तीन लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। रेवाड़ी में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। पुलिस ने उसी सुसाइड नोट के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वह माता-पिता की इकलौती संतान था।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव जोनावास का रहने वाला हरिओम (32) पशुओं की रखवाली के लिए रोजाना अपने नोहरे (प्लाट) में ही सोता था। शुक्रवार की शाम हरिओम का चाचा सूबे सिंह पशुओं को चारा डालने के लिए नोहरे में गया तो अंदर से ताला लगा हुआ मिला। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो सूबे सिंह पड़ोसी के मकान की छत पर गया और खुद के नोहरे में देखा तो हरिओम फंदे पर झूल रहा था। सूबे सिंह ने पड़ोसियों की मदद से ताला तोड़ा और तुरंत हरिओम को नीचे उतारा। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। हरिओम ने बिजली के तार से फंदा लगाया हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
---------
जेब में मिला सुसाइड नोट
सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की जेब में एक सुसाइड नोट बरामद किया है। साथ ही एक पेन भी पड़ा मिला, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हरिओम ने वहीं बैठकर सुसाइड नोट लिखा। सुसाइड नोट में उसने संजय, सतबीर और खोड़िया तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
---------
इकलौता बेटा था हरिओम
स्वजन के अनुसार, हरिओम माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी शादी हो चुकी है और तीन बच्चे भी हैं। हरिओम की मां की कुछ समय पहले ही मौत हो गई थी। हरिओम ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। स्वजन ने गांव के तीन लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और चाचा सूबे सिंह की शिकायत पर गांव निवासी तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू है।
---------
वर्जन
युवक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में उसने तीन लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- बिजेंद्र कुमार, प्रभारी, धारूहेड़ा थाना