{"_id":"6446ccab9f809e03480d0108","slug":"youth-caught-driving-illegal-parking-on-government-land-cm-flying-raided-rewari-news-c-17-1-132387-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सरकारी जमीन पर अवैध पार्किंग चला रहा युवक काबू, सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सरकारी जमीन पर अवैध पार्किंग चला रहा युवक काबू, सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा
Tue, 25 Apr 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
कार्रवाई करती सीएम फ्लाइंग की टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित बनीपुर चौक पर कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर ही अवैध रूप से पार्किंग खोल दी। इससे रोजाना हजारों रुपये की उगाही भी शुरू कर दी। सीएम फ्लाइंग को जब इसके बारे में पता चला तो सोमवार को छापेमारी की गई। इस दौरान पार्किंग चलाने वाले एक युवक को मौके पर ही पकड़ा गया और पुलिस के हवाले कर शिकायत दर्ज करवाई गई।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली-जयपुर काफी व्यस्तम हाईवे है। औद्योगिक कस्बा बावल भी इसी हाईवे से सटा हुआ है, जिसका मेन प्वाइंट बनीपुर चौक है, जहां से हजारों लोग सफर करते हैं। बनीपुर चौक पर ही एचएसआईडीसी की खाली जमीन पड़ी हुई थी। कुछ समय पहले इस जमीन पर कुछ लोगों ने चारों तरफ तारबंदी कर अवैध रूप से पार्किंग बना दी। इस पार्किंग में रोजाना सैकड़ों व्हीकल खड़े होते हैं, जिससे हजारों रुपये की कमाई होती होती थी।
सीएम फ्लाइंग को जैसे ही इस अवैध पार्किंग के बारे में पता चला तो सोमवार को टीम गठित कर मौके पर रेड की गई। इस दौरान एचएसआईडीसी के अधिकारियों को भी बुलाया गया। मौके से पार्किंग चलाने वाले एक युवक को पकड़ा गया। उसे कसौला थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। साथ ही एचएसआईडीसी के अधिकारियों ने इससे संबंधित शिकायत कसौला थाना में दर्ज कराई है।