फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Young woman injured after being hit by a speeding car.

Rewari News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से युवती घायल

Sun, 27 Sep 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 27 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Young woman injured after being hit by a speeding car.
धारूहेड़ा। बास रोड स्थित विशाल कॉलोनी में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक युवती घायल हो गई। घायल युवती की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में विशाल कॉलोनी निवासी संध्या ने बताया कि 24 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी गली में सड़क के बांई ओर चल रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की काले रंग की कार तेज रफ्तार से उसकी ओर आई।
विज्ञापन

कार का अगला हिस्सा उसकी तरफ होने के कारण वह बचने के लिए दांई ओर हुई, लेकिन कार का टायर उसके बांए पैर के ऊपर चढ़ गया। हादसे में उसे चोट लगी और वह गिरकर कुछ समय के लिए आंखें बंद हो जाने की स्थिति में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद वह अपने चाचा के साथ उपचार के लिए अस्पताल गई और बाद में मेडिकल रिपोर्ट के साथ पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर कार और उसके चालक की पहचान सहित हादसे के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed