फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Young players should be normal in both defeat and victory: Babita

हार और जीत दोनों स्थिति में सामान्य रहें युवा खिलाड़ी : बबीता

Sun, 21 Aug 2022 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Young players should be normal in both defeat and victory: Babita
फुटबॉल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करती मुख्य अतिथि बबीता फौगाट एवं योगेश्वर दत्त। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के सर्कुलर रोड स्थित पुराना रामलीला मैदान पर आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फौगाट ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को हार और जीत दोनों स्थिति में सामान्य रहना चाहिए। अगर अभिभावक अपने बच्चों को तनावमुक्त देखना चाहते हैं तो उन्हें खेलों में लाएं। अगर बच्चा खेलेगा तो वह सभी प्रकार के तनाव से दूर रहेगा।
विज्ञापन

उनके साथ इस समारोह में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त भी पहुंचे। दोनों ने युवा खिलाड़ियों को खेल एवं जीवन से जुड़ी बातें साझा करते हुए सकारात्मक की ओर प्रेरित किया। बबीता ने कहा कि अक्सर सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई खेल सुविधाओं पर लोग सवाल उठाते हैं, मगर सच यह है कि केवल सरकार ही अच्छे खिलाड़ी तैयार नहीं कर सकती। इस काम में अभिभावकों का सहयोग भी जरूरी है। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और उम्मीद है कि अगले ओलंपिक में भी हम बेहतर परिणाम लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि खेलों में दक्षिणी हरियाणा और रेवाड़ी के खिलाड़ी भी कम नहीं। उन्होंने कहा कि वे पहली बार रेवाड़ी आई हैं और अब उन्होंने स्थानीय युवाओं से रूबरू होने का मौका मिला है। उन्होंने हरको बैंक के चेयरमैन व फुटबाल संघ के अध्यक्ष अरविंद यादव ने यहां कुश्ती अखाड़ा बनाने और अगली बार कुश्ती प्रतियोगिता में दोबारा आने का वादा भी किया।
विज्ञापन

सब छोड़कर बस मेहनत करें खिलाड़ी : योगेश्वर दत्त
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश्वर दत्त ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जब हम प्रैक्टिस करते थे, उस समय न तो अच्छे मैदान थे और न आज जैसी सुविधाएं मिलती थी। अब सरकार खिलाड़ियों को खूब सुविधाएं दे रही है। खिलाड़ी सब कुछ छोड़कर बस मेहनत करें और मेहनत से खुद की काबिलियत को साबित करें। प्रतियोगिता के आयोजक अरविंद यादव ने कहा कि रेवाड़ी में शीघ्र ही फुटबाल क्लब बनाया जाएगा। समारोह में विशिष्ट अतिथि एबीबीएफ के महानिदेशक अमित स्वामी, रत्नेश बंसल, डॉ. आरबी यादव, अनुराधा यादव, एसएन शर्मा, डा. कविता गुप्ता, सत्यदेव यादव, नवीन जांगिड़, यशवंत भारद्वाज, सुनील ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed