{"_id":"667db99ad2897fbd2f0bd284","slug":"young-man-who-went-for-minor-investigation-dies-due-to-electric-shock-rewari-news-c-198-1-rew1001-206082-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लघुशंका के लिए गए युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लघुशंका के लिए गए युवक की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
रेवाड़ी। रात के समय घटनास्थल पर जुटी भीड़। स्रोत: वीडियो ग्रैप
बावल। कस्बे में लघुशंका के लिए गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कालड़ावास निवासी पवन शर्मा (35) के रूप में हुई है। पवन बुधवार देर शाम अपने ट्रैक्टर की चक्की ठीक करवाने के लिए बावल कस्बे में श्याम लाल मैकेनिक के पास आया था। उसका बेटा अखिलेश भी बाइक लेकर मैकेनिक के पास पहुंच गया। चक्की ठीक करवाने के बाद पवन ने अखिलेश से लघुशंका के लिए जाने की बात कही। इसी बीच अखिलेश घर पहुंचा, लेकिन उसका पिता घर नहीं पहुंचा। अखिलेश ने बताया कि काफी देर बाद पिता के पास फोन किया तो उन्होंने उठाया नहीं। इसके बाद वह वापस बावल में उन्हें ढूंढने गया। मैकेनिक की दुकान से लेकर अन्य जगह उसने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद जब वह प्राणपुरा रोड पर पहुंचा तो सड़क किनारे एक शख्स पड़ा हुआ दिखाई दिया। वह पास गया तो अचेत अवस्था में उसके पिता पवन थे।
अखिलेश के अनुसार पास में ही बिजली का तार पड़ा था। उसमें करंट दौड़ रहा था। उन्होंने मैकेनिक बुलाकर जांच कराई तो उस समय भी तार में करंट था। तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बिजली की सप्लाई काटने के बाद एंबुलेंस बुलाकर पवन को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर पर अकेला कमाने वाला था पवन
पवन आटा चक्की चलाते थे। घर में अकेले कमाने वाले थे। तीन बच्चे हैं। हादसे के बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। क्योंकि पूरा परिवार उन्हीं के सहारे चल रहा था। पुलिस ने मृतक के बेेटे की शिकायत के आधार पर बिजली निगम ओर नगरपालिका के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।