{"_id":"6553ba73cdf7757469099ff9","slug":"young-man-narrowly-escapes-fight-between-two-bulls-rewari-news-c-198-1-rew1001-6499-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो सांड़ की लड़ाई में युवक बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो सांड़ की लड़ाई में युवक बाल-बाल बचा
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद की ओर से बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गोशालाओं में छोड़े जाने का दावा भी फेल होता दिख रहा है। शहर में कई स्थानों पर बेसहारा पशु उत्पात करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सोमवार को शहर में दो सांड़ों की भिड़ंत का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें गोकल गेट चौकी के बाहर दो सांड़ आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। लड़ाई में चौकी के बाहर पुलिसकर्मी की खड़ी निजी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान साइकिल सवार व्यक्ति उनकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।
दरअसल, सोमवार की सुबह दो सांड़ गोकल गेट चौकी के बाहर रेलवे रोड पर खड़े थे। यह काफी व्यस्त रोड है। कुछ देर में ही दोनों सांड़ आपस में भिड़ गए। इस दौरान पुलिस चौकी के बाहर खड़ी सफेद रंग की एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पास के ही दुकानदारों ने दोनों सांड़ को अलग करने की कोशिश भी की, लेकिन इसके बाद भी वह सड़क के बीच ही भिड़ते रहे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन की तरफ से एक साइकिल सवार गोकल गेट चौकी की तरफ आ रहा था। उसकी नजर सांड़ों पर नहीं पड़ी। एक सांड़ दूसरे पर हमलावर थे। उनके हमले में साइकिल सवार बाल-बाल बच गया। इसके बाद लोगों ने सांड़ों पर पानी फेंक कर किसी तरह उन्हें भगाया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
रेवाड़ी में पशुओं की भिड़ंत और आम लोगों पर हमला करने के वीडियो पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले ही एक गाय ने नई अनाज मंडी में खूब उत्पात मचाया था। बाइक सवार बुजुर्ग व्यक्ति और एक स्कूटी सवार महिला पर हमला कर जख्मी कर दिया था। इसके अलावा ब्राॅस मार्केट में गाय ने एक बाइक सवार पर जानलेवा हमला कर दिया था। इसकी वजह से उसके दोनों पैर और हाथ टूट गए थे। शहर की शायद ही कोई ऐसी सड़क बची हो, जिस पर पशुओं का जमावड़ा न हो। इन पशुओं के कारण शहर के सबसे व्यस्तम सर्कुलर रोड पर भी जाम लगा रहता है।