फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Young man killed in collision with speeding car

Rewari News: तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से युवक की गई जान

Mon, 04 Dec 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 04 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Young man killed in collision with speeding car
बावल। जिले के गांव झाबुआ में एक तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक गांव से खेत में बने मकान पर पैदल जा रहा था। उसके पिता भी उसके पीछे चल रहे थे, लेकिन जब तक पिता मौके पर पहुंचे, आरोपी चालक भाग गया।
विज्ञापन

रेवाड़ी के गांव झाबुआ निवासी सुरेश कुमार ने अपना मकान खेत में बनाया हुआ है। देर शाम उनका बेटा विकास (30) पैदल ही घर की तरफ जा रहा था। उसके पीछे सुरेश चल रहे थे। जब वह नांगल रोड पर पहुंचे तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार गाड़ी ने विकास को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन सहित भाग गया। सुरेश ने तुरंत विकास को संभाला और बावल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस पहले मौके पर पहुंची और फिर अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विकास एक प्राइवेट कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम करता था। फिलहाल वह घर पर ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed