फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Young man going to Khatu Shyam dies in accident, another injured

Rewari News: खाटू श्याम जा रहे थे युवक की हादसे में मौत, दूसरा घायल

Mon, 19 Aug 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 19 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Young man going to Khatu Shyam dies in accident, another injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। खाटू श्याम के दर्शन करने बाइक से जा रहे दो युवकों में एक की हादसे में मौत हो गई। दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान नई दिल्ली के एनक्लेव पार्ट 3 निवासी सरोज कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में नई दिल्ली स्थित महावीर एनक्लेव निवासी नीरज ने बताया कि वह शनिवार को अपने दोस्त सरोज कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर खाटू श्याम जा रहा था। मोटरसाइकिल वह चला रहा था जबकि सरोज पीछे बैठा था। जब वह रात 11 बजे हाईवे संख्या 48 के पास एक होटल के समीप पहुंचा तो पीछे से एक आटोरिक्शा ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों दूर जाकर गिरे। इस दौरान सरोज के सिर के गाड़ी का टायर निकल गया, जिससे सरोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाले आटोरिक्शा पर हरियाणा का नंबर है। मौके पर नीरज को इलाज के लिए राहगीरों ने सरकारी अस्पताल में भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर आटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed