{"_id":"69f8df838874992c6405897a","slug":"yagya-purifies-the-environment-and-provides-positive-energy-pradeep-dagar-rewari-news-c-198-1-rew1001-237889-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ से शुद्ध होता है वातावरण, मिलती है सकारात्मक ऊर्जा : प्रदीप डागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञ से शुद्ध होता है वातावरण, मिलती है सकारात्मक ऊर्जा : प्रदीप डागर
Mon, 04 May 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 04 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
गौक्रांति गौशाला में हो रहा हवन यज्ञ। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। गोक्रांति गोशाला में अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि परिवार की ओर से हवन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने किया। इस दौरान गोरक्षक प्रदीप डागर ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
सुखदेव आर्य ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस मनाने का उद्देश्य भारतीय वैदिक परंपरा के इस महान अनुष्ठान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने यज्ञ को वैज्ञानिक, सामाजिक और पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगी बताया।
डॉ. युद्धवीर आर्य ने कहा कि यज्ञ में प्रयुक्त जड़ी-बूटियां, घी और अन्य सामग्री अग्नि में आहुति देने पर वायु शुद्ध होती है और रोगों से बचाव होता है।
कार्यक्रम के अंत में जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए यज्ञ, योग और आयुर्वेद को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी मुकेश कुमार, वरिष्ठ योग शिक्षक राजेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर अशोक कुमार, ओमप्रकाश, सतबीर सरपंच, समाजसेवी अशोक कुमार, रविकुमार मौजूद रहे।