फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Wrestling and body building academy will be ready by the end of next year

2023 के अंत तक तैयार होगी रेसलिंग एवं बॉडी बिल्डिंग एकेडमी: अमित स्वामी

Wed, 11 May 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Wrestling and body building academy will be ready by the end of next year
डब्ल्यूडब्ल्यूई सूपरस्टार दी ग्रेट खली से मिलते अमित स्वामी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। यंग मैंस एसोसियेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी ने बताया कि रेवाड़ी में रेसलिंग एवं बॉडी बिल्डिंग एकेडमी की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। सब कुछ योजनाबद्ध रहा तो 2023 के अंत तक रेवाड़ी में रेसलिंग एवं बॉडी बिल्डिंग एकेडमी की स्थापना कर दी जाएगी।
विज्ञापन

वे अपने मित्र एवं डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार व हॉलीवुड-बॉलीवुड अभिनेता दलीप सिंह राणा (ग्रेट खली) के साथ इसे शुरू करने जा रहे हैं। बताया कि हाल ही में इस संदर्भ में करनाल स्थित ग्रेट खली रेसलिंग एकेडमी पर खली के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें रेवाड़ी में स्थापित होने वाली एकेडमी की रूपरेखा के बारे में चर्चा हुई। इस एकेडमी में आधुनिक सुविधाजनक रेसलिंग की सुविधाएं व बॉडी बिल्डिंग के मॉडर्न बॉडी बिल्डिंग उपकरण लगाए जाएंगे। प्रशिक्षित कोच की देखरेख में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रेवाड़ी में स्थापित होने वाली उपरोक्त एकेडमी के बारे में ग्रेट खली पहले ही रेवाड़ी आकर इसकी घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed