फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Workshop organized on World Entrepreneurship Day at Indira Gandhi University

Rewari News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में विश्व उद्यमिता दिवस पर कार्यशाला कराई

Thu, 21 Aug 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Workshop organized on World Entrepreneurship Day at Indira Gandhi University
फोटो : 22संगोष्ठी के दौरान एकत्रित हुए विद्यार्थी साथ में प्रोफेसरगण। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में विश्व उद्यमिता दिवस पर वूमेन सेल, होटल एंड टूरिज्म विभाग व सेंटर फॉर स्किल एनहेंसमेंट एंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला कराई गई। मुख्य अतिथि डॉ. सीमा मिगलानी पहुंची। मुख्य वक्ता के रूप में जामिया हमदर्द की प्रसिद्ध शेफ डॉ. अनुभा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित हुआ। प्रथम सत्र में डॉ. अनुभा ने विद्यार्थियों को पाक कला के विविध आयामों से अवगत कराया और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
विज्ञापन

संगोष्ठी के माध्यम से छात्रों को उद्यमिता के महत्व पर जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार अपने जीवन में एंटरप्रेन्योर बन सकते हैं और किस प्रकार महिला सशक्तिकरण को उद्यमिता के माध्यम से प्रोत्साहन दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. सीमा मिगलानी ने सभी विद्यार्थियों को उद्यमिता के प्रति जागरूक करते हुए छात्राओं को कड़ी मेहनत के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया एवं होटल एवं पर्यटन उद्योग, उद्यमिता और रोजगारपरक शिक्षा की संभावनाओं से अवगत कराया।
द्वितीय सत्र में पाक कला कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न व्यंजन बनाने की बारीकियां सिखाई गई। इस अवसर पर छात्रों ने वेजिटेबल टॉर्टिला, गुआकामोले, टोमैटो साल्सा, वनीला मफिन्स, टोमेटो बेसिल सूप, वाल्डॉर्फ सलाद, कोलस्ला सैंडविच, हरा भरा कबाब विथ मिंट चटनी और पास्ता विद व्हाइट सॉस तैयार किए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह, वूमेन सेल की संयोजक प्रो. रश्मि पुंडीर, प्रो. अदिति शर्मा, डॉ. मीरा, डॉ. ममता अग्रवाल, डॉ. भारती और डॉ. रितु बजाज, सहित कई गणमान्य शिक्षक एवं विद्यार्थी व शोधार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed