{"_id":"67c8a4623ce132f58808ee36","slug":"workshop-on-women-entrepreneurship-organized-in-klp-college-rewari-news-c-198-1-rew1001-216090-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: केएलपी कॉलेज में महिला उद्यमिता पर कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: केएलपी कॉलेज में महिला उद्यमिता पर कार्यशाला आयोजित
Thu, 06 Mar 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 10महिला उद्यमिता व सशक्तिकरण विषय पर आयोजित कार्यशाला में एक मंच पर आए गणमान्य। स्रोत
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। किशनलाल पब्लिक कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में लघु, मध्यम, सूक्ष्म उद्यम (एमएसएमई) और महिला उद्यमिता व सशक्तीकरण विषय पर कार्यशाला हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. प्रतिभा ने एमएसएमई के बारे में बताया। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में महिलाओं के योगदान पर बल दिया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन गुड़गांव की जिला समन्वयक कांता, मास्टर ट्रेनर रजनी उपस्थित रहीं। कांता व रजनी ने कहा कि ढाई सौ महिलाएं आजीविका मिशन से जुड़कर लाभान्वित हो चुकी हैं। वक्ताओं ने सरकारी सहायता व नीतियों, योजनाओं आदि की जानकारी दी। साथ ही शिक्षा पूरी करने के बाद उद्यमिता की ओर बढ़ने के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया। महिलाओं के बनाए गए शिल्प व खाद्य उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।