{"_id":"67e1a58b7aa708a78f06ec96","slug":"workshop-on-interview-skills-and-personality-development-organised-rewari-news-c-198-1-rew1001-216907-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: साक्षात्कार कौशल और व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: साक्षात्कार कौशल और व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला आयोजित
Tue, 25 Mar 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 06साक्षात्कार कौशल व व्यक्तित्व विकास विषय पर आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को सं
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। किशनलाल पब्लिक कॉलेज की प्लेसमेंट सेल की ओर से साक्षात्कार कौशल व व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के टिप्स दिए गए।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता व कार्यशाला समन्वयक प्रो. प्रदीप अहलावत ने मुख्य वक्ता असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जोमित और नरेंद्र शर्मा का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने साक्षात्कार कौशल और व्यक्तित्व विकास के संदर्भ में आयोजित कार्यशाला को विद्यार्थियों के लिए वरदान बताया। मद्रास स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में 5 वर्षों के शोध अनुभव प्राप्त डॉ. जोमित ने साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के टिप्स दिए। अमेटी स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से आए नरेंद्र शर्मा ने प्रश्नोत्तर के माध्यम से संवाद स्थापित करते हुए विद्यार्थियों से महत्वपूर्ण साक्षात्कार टिप्स साझा किए।
डॉ. मंजू गर्ग के कुशल मंच संचालन में आयोजित इस कार्यशाला में राकेश सिंहल ने आभार ज्ञापित किया। केएलपी कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष श्रीमती ऊषा रुस्तगी ने कार्यशाला को विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बताते हुए समस्त आयोजन मंडल को बधाई दी। कार्यशाला में आयोजन समिति सदस्य श्री राकेश कुमार, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. रेखा शर्मा सहित टीचिंग स्टाफ से किरण बाला, मुकुट अग्रवाल, डॉ. मनीष, सुषमा, आशु, श्वेता, डॉ. मीनाक्षी, शिखा, सूरज, डॉ. रोहित उपस्थित रहे। बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीसीए, बीबीए, एमएससी ज्योग्राफी, एमकाॅम तथा बीएससी छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक इस कार्यशाला में भाग लिया।