{"_id":"6995f669a9d73807910115ed","slug":"workers-took-a-pledge-to-serve-the-nation-rewari-news-c-198-1-rew1001-233801-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प
विज्ञापन
डॉ. इंद्रेश कुमार का जन्मदिवस मनाते लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। डॉ. इंद्रेश कुमार का जन्मदिवस स्थानीय हरि ओम अग्रसेन परिसर में मनाया गया। हिमालय परिवार हरियाणा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. इंद्रेश कुमार के जीवन दर्शन पर विस्तृत चर्चा की। हिमालय परिवार हरियाणा के संरक्षक आरसी शर्मा और प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा ने कहा कि डॉ. इंद्रेश का जीवन राष्ट्र को समर्पित है।
वहीं, प्रांत संगठन मंत्री सत्य प्रकाश गौतम और लीगल प्रमुख अजय शर्मा ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए जनमानस से उनके आदर्शों पर अवश्य चलने और जन-जन में देशभक्ति की भावना जागृत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिले। वहीं, तेजभान कुकरेजा ने अपनी कविता पाठ के जरिए युवाओं में राष्ट्र सेवा का जोश भरा।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कुलभूषण गर्ग, प्रांत महिला अध्यक्ष दीपा भारद्वाज गिरीश भारद्वाज एवं तेजभान कुकरेजा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।