फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Workers' rights are being snatched away: Satyavan

छीने जा रहे मजदूरों के अधिकार : सत्यवान

Fri, 02 May 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 02 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Workers' rights are being snatched away: Satyavan
फोटो : 12नेता जी सुभाष चन्द्र बोस पार्क में आयोजित केन्द्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर केेंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी की ओर से सुभाष चंद्र बोस पार्क में वीरवार को सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन की जिला प्रधान तारा देवी ने की। मुख्य वक्ता आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने कहा कि बड़े संघर्षों के बाद मजदूरों ने अपने अधिकार हासिल किए थे। अब वे अधिकार उनसे छीने जा रहे हैं। इसको लेकर संघर्ष जारी है।

सत्यवान ने 1 मई 1886 में अमेरिका के शिकागो शहर में बलिदान हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उन मजदूरों के संघर्ष व बलिदान की बदौलत दुनिया भर में काम के आठ घंटे निर्धारित हुए थे। शिकागो आंदोलन के बाद दुनिया भर में मजदूरों ने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष को तेज किया और काफी जनवादी अधिकार हासिल किए। उन्होंने कहा कि मजदूरों ने जिन अधिकारों को संघर्ष से हासिल किया था, आज सभी देश उन अधिकारों को छीन रहे हैं। 29 श्रम कानूनों को समाप्त करके पूंजीपतियों के हक में चार लेबर कोड लागू कर दिया गया जिसके खिलाफ देशभर का मजदूर संघर्ष कर रहा है। इसके खिलाफ आगामी 20 मई को 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

सभा को एआईयूटीयूसी के जिला उपाध्यक्ष हरिओम, भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष अशोक कुम्भावास, सचिव भीम सिंह, प्रदीप जैतपुर, आशा कार्यकर्ता यूनियन की जिला सचिव संतोष, सुनीता, मुनेश देवी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed