फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Workers of various organizations demonstrated, submitted memorandum

विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मांगें दोहराते हुए प्रदर्शन किया, ज्ञापन सौंपा

Fri, 30 Jul 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Workers of various organizations demonstrated, submitted memorandum
विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कई संगठनों के लोग। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन, मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन एवं असंगठित कामगारों ने शुक्रवार को ट्रेड यूनियन नेता बलराम एवं अमृतलाल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कोरोना महामारी में प्रदेश सरकार द्वारा घोषित आर्थिक सहायता को लागू करवाने की मांग उठाई। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरकार ने भवन निर्माण मजदूरों, मिड-डे मील कार्यकर्ताओं एवं अन्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों मजदूरों के लिए 5000 रुपये एकमुश्त आर्थिक सहायता की घोषणा की है। यह बहुत कम है। सरकार को कम से कम 10 हजार रुपये की सहायता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो घोषणा की है, वह भी कारगर साबित नहीं हो रही है। अधिकांश समय सरकार का पोर्टल खुलता ही नहीं और जब खुलता है तो फैमिली आईडी एवं आधार कार्ड में कोई मामूली अंतर आ जाए तो फॉर्म सम्मिलित नहीं हो पाता। कंप्युटर सेंटरों पर गरीब लोगों को धक्के खाने पड़ते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि शहर व गांवों में प्रशासन की देखरेख में नागरिक कमेटी बनाई जाए। जो समय सीमा में सर्वे करके सरकार को रिपोर्ट पेश करे और तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए। मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को लंबित ड्रेस के पैसे दिए जाएं। सरकार द्वारा निर्धारित वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी र्गईं तो हजारों गरीब लोगों का सचिवालय पर पड़ाव डाला जाएगा। नेता बलराम व अमृतलाल ने कहा कि निर्माण मजदूरों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल किया जाए तथा उनके लंबित हित लाभ तुरंत दिए जाएं। प्रदर्शनकारियों को पोहप सिंह, सरस्वती देवी, सुमेर व सरदारा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed