फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Won't have to worry about solving PPP related problems: ADC

पीपीपी संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए नहीं होना होगा परेशान : एडीसी

Fri, 30 Sep 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Won't have to worry about solving PPP related problems: ADC
रेवाड़ी। अब जिला में लोगों को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में किसी भी प्रकार की त्रुटि में सुधार करवाने के लिए जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए सभी ब्लॉक स्तर पर जोनल सिटीजन रिसोर्स इम्फॉर्मेशन मैनेजरों की तैनाती की गई है। उक्त जानकारी एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जोनल सिटीजन रिसोर्स इंफॉर्मेशन मैनेजर अपने क्षेत्रों में दिव्यांग वेरिफिकेशन, सिंगल मेंबर वेरिफिकेशन के अलावा पीपीपी संबंधी समस्याओं का समाधान करेंगे। जोनल मैनेजर रवि यादव (मो. 8053947700) एसडीएम कार्यालय कोसली में प्रत्येक सोमवार, मंगलवार और बुधवार को पीपीपी संबंधित समस्याओं का निदान करेंगे। इसी प्रकार मनीष रुस्तगी (मो. 9896676903) बीडीपीओ कार्यालय मसानी में बुधवार और शुक्रवार को, हितेश खोला (मो. 9017805093) नगरपालिका धारूहेड़ा कार्यालय में प्रत्येक सोमवार और बुधवार को, मंजीत कुमार (मो. 9996675466) एसडीएम कार्यालय बावल में सोमवार और बुधवार को, दीपक (मो. 8901222302) सोमवार और बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय जाटूसाना में पीपीपी संबंधी समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भीम सिंह (मो. 9812688840) हर मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को बीडीपीओ कार्यालय बावल में, रतन सिंह (मो. 9050872163) बीडीपीओ कार्यालय डहीना में सोमवार और बुधवार, विवेक यादव (मो. 9896156263) बीडीपीओ कार्यालय रेवाड़ी में मंगलवार वीरवार और शुक्रवार, आशीष (मो. 9813567909) बीडीपीओ कार्यालय खोल में सोमवार और शुक्रवार को तथा आशुतोष (8053413311) लघु सचिवालय स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय रेवाड़ी में सोमवार से शुक्रवार तक पीपीपी संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed