{"_id":"6744d63e2db6f810ca0f8fb4","slug":"womens-safety-will-be-priority-ashok-kumar-rewari-news-c-198-1-rew1001-212007-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सुरक्षा रहेगी प्राथमिकता : अशोक कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की सुरक्षा रहेगी प्राथमिकता : अशोक कुमार
Tue, 26 Nov 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 26 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। आईजीपी स्टेट क्राइम पंचकूला से स्थानांतरित होकर आए अशोक कुमार ने सोमवार को साउथ रेंज रेवाड़ी का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता होगी। उनका स्वागत एसपी गौरव राजपुरोहित, कार्यालय अधीक्षक विक्रम यादव और सभी शाखा इंचार्ज ने बुके भेंट कर किया।
आईजीपी अशोक कुमार 2006 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने आईजीपी स्टेट क्राइम ब्यूरो पंचकूला, डीआईजी एंटी करप्शन ब्यूरो, डीआईजी स्टेट क्राइम ब्यूरो, एसपी एंटी करप्शन ब्यूरो, डीसीपी पंचकूला, एसपी रेलवे, एसपी झज्जर, एसपी जींद, एसपी भिवानी, दो बार एसपी अंबाला, दो बार एसपी सोनीपत के तौर पर सेवाएं दी हैं। बेहतर अनुसंधान कार्य व बेहतर सेवाओं के लिए वर्ष 2017 में उन्हें राष्ट्रपति पदक से भी नवाजा गया है। उन्होंने डीएसपी दादरी रहते हुए 50 हजार के इनामी बदमाश लीलाराम का एनकाउंटर भी किया था। कार्यभार संभालते ही उन्होंने कार्यालय के सभी कर्मचारियों को मेहनत और लगन से कार्य करने की हिदायत भी दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि साउथ रेंज को अपराध मुक्त करने के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा व नशे की रोकथाम उनकी पहली प्राथमिकता रहगी।