फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Women should become self-reliant by enhancing their capabilities: Ratiram

अपनी क्षमता को निखार कर आत्मनिर्भर बने महिलाएं : रतिराम

Fri, 30 Jan 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 30 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Women should become self-reliant by enhancing their capabilities: Ratiram
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में बैठीं महिलाएं। संवाद
रेवाड़ी। बावल मार्ग स्थित सरस्वती विहार में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पंद्रह महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान द लार्ड कृष्णा एजुकेशनल संस्था के प्रधान रतिराम ने कहा कि महिलाओं को अपनी क्षमता को निखार कर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। मुख्य वक्ता प्रमिला ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रतिराम ने कहा कि आज महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। महिलाएं सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। आत्मनिर्भर बनने के लिए अपने कौशल और क्षमताओं को निखारना जरूरी है। महिलाओं को खुद आगे आकर पहल करनी होगी और अपने आत्मविश्वास को मजबूत करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अक्सर जानकारी और संसाधनों की कमी के कारण पीछे रह जाती हैं। उन्हें छोटे-बड़े व्यवसाय शुरू करने, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और बैंकिंग सेवाओं के बारे में पता नहीं होता है। इससे वह सुविधाओं से वंचित हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कम ब्याज दर पर ऋण लेकर महिलाएं अपना रोजगार शुरू कर सकती हैं। इस मौके पर ममता शर्मा, योगिता, सुनिता, रजनी, अनिता, शकुंतला, प्रवीना, किरण, काजल व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

-

आत्मनिर्भर बनने से बढ़ा है आत्मविश्वास : प्रमिला

मुख्य वक्ता प्रमिला ने कहा कि आज कई महिलाएं घर पर रहते हुए व्यवसाय और आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। महिलाओं को छोटे व्यवसाय, घर पर ही सिलाई, कढ़ाई और बुनियादी उद्यमों से लाभ प्राप्त हो रहा है। आत्मनिर्भर बनने से न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामाजिक स्थिति में भी सुधार आता है। उन्होंने स्टार्टअप लोन, स्वरोजगार, महिला कल्याण योजनाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed