फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Women are flying the flag in sports too: Dinesh

खेलों में भी महिलाएं लहरा रही परचम : दिनेश

Sat, 08 Mar 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 08 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Women are flying the flag in sports too: Dinesh
फोटो : 10कार्यक्रम में एक मंच पर आए विद्यार्थी साथ में गणमान्य। स्रोत : संस्था - फोटो : भूरागढ़ उपकेंद्र की मुख्य लाइन में पेड़ की छंटाई करते कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वीर भगत सिंह युवा दल की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि खेलों में भी महिलाएं परचम लहरा रही हैं।

उन्होंने कहा कि नारी सृष्टि की निर्माता है। जौनावास की वीर संतोष यादव ने दो बार एवरेस्ट पर विजय प्राप्त कर कीर्तिमान बनाया है। आज हमारी बहनें रक्षा के क्षेत्र में भी अपनी वीरता के नए आयाम प्रस्तुत कर रही हैं। प्रो. सीएल सोनी व हमारा परिवार के प्रधान अरुण गुप्ता ने बेटियों को समय प्रबंधन के उपयोगी टिप्स दिए। संस्थान के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे यहां की छात्राएं अपने-अपने क्षेत्र में नए कीर्तिमान बना रही हैं। संचालन पूजा देवी कोपा अनुदेशिका ने किया। होनहार छात्राओं को युवा दल की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। संस्था की ओर से संस्थान को शहीद ए आजम भगत सिंह, भारत माता, मां सरस्वती व दुर्गा मां के चित्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में जीव विज्ञान के प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, उप अधीक्षक विनोद कुमार, सहायक विपुल यादव, स्टोर कीपर रोहित सिंह, सुमन देवी, निशा, विनीता, अर्चना यादव, हैप्पी रानी, मंजू यादव, मेघा, अनुराधा व साथियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed