{"_id":"6ad7b1202c191272800dc5f3","slug":"women-and-children-danced-with-great-enthusiasm-at-the-dandiya-festival-rewari-news-c-198-1-rew1001-247467-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डांडिया उत्सव में जमकर थिरकीं महिलाएं और बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डांडिया उत्सव में जमकर थिरकीं महिलाएं और बच्चे
Tue, 20 Oct 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
डांडिया की धुन पर नाचतीं महिलाएं। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित सतीश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित डांडिया उत्सव में महिलाओं और बच्चों ने नृत्य किया। कार्यक्रम में नगर परिषद की चेयरपर्सन विनीता पिप्पल मुख्य अतिथि रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर विनीता पिप्पल ने सभी को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे त्योहार लोगों को आपस में जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के अन्य शहरों की तरह रेवाड़ी में भी डांडिया उत्सव की धूम देखने को मिल रही है।
महिलाओं और बच्चों को डांडिया की ताल पर थिरकते देखकर मुख्य अतिथि खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने भी उनके साथ नृत्य किया। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ भी निकाले गए। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। स्कूल के अध्यक्ष अनिल रस्तोगी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्राचार्या संगीता यादव ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका निशा ने किया।
इस अवसर पर केएलपी कॉलेज के उपप्रधान संदीप खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष ऊषा रुस्तगी, उमा गुप्ता, अनीता खंडेलवाल, कुसुम अग्रवाल रुस्तगी, शिल्पा रुस्तगी, शिखा रुस्तगी, इंदु रुस्तगी, मोनिका पंडिता और एडवोकेट नरेंद्र पिप्पल मौजूद रहे।