फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman stole jewelery worth Rs 1.25 lakh from a jeweler's shop

महिला ने ज्वेलर्स की दुकान से चुराए सवा लाख रुपये के गहने

Wed, 03 Nov 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman stole jewelery worth Rs 1.25 lakh from a jeweler's shop
सीसीटीवी कैमरे में कैद आोरपी महिला। संवाद - फोटो : Rewari
शहर के बारा हजारी स्थित एक आभूषणों की दुकान से खरीदारी करने आई महिला ने 1 लाख 25 हजार रुपये के लोंग के तीन पैकेट चोरी कर लिए। पैकेट कम मिलने पर जब सर्राफा ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो महिला लोंग के पैकेट अपने कपड़ों में छिपाती हुई दिखाई दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी तक महिला का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला रामनगर कुतुबपुर निवासी राजेश सोनी ने बताया कि उन्होंने बारा हजारी में राजेश ज्वेलर्स के नाम से दुकान की हुई है। 27 अक्तूबर की शाम को करीब 4 बजे एक महिला उनकी दुकान पर आई और लोंग खरीदने की बात कही। उस समय दुकान में और ग्राहक बैठे हुए थे। उन्होंने लोंग के पैकेट को निकालकर महिला को दे दिया। महिला ने उसमें से कई डिजाइन देखकर पसंद किए और इसी बीच उससे नजर बचाकर तीन पैकेट अपने कपड़ों में छिपा लिए। लगभग 15 मिनट दुकान में रहने के दौरान उसने कई लोंग डिजाइन भी देखे और फिर बगैर खरीदारी किए चली गई। जब उन्होंने पैकेटों को संभाला तो तीन पैकेट कम मिले। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी को महिला अपने कपड़े में लोंग को छुपाते हुए नजर आई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शहर थाना पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed